Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    August 17, 2026

    धीवर समाज आरंग ने बाबा बागेश्वरनाथ महादेव का किया दुग्धाभिषेक-की नगर की सुख-समृद्धि की कामना

    August 17, 2026

    ‘बने खाओ-बने रहिबो 2.0 के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सघन खाद्य सुरक्षा अभियान

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»सर्वजन दिव्यांग संघ ने मनाया प्रथम वार्षिकोत्सव-राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में दिव्यांगजनो ने दिखाई अपनी प्रतिभा
    Blog

    सर्वजन दिव्यांग संघ ने मनाया प्रथम वार्षिकोत्सव-राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में दिव्यांगजनो ने दिखाई अपनी प्रतिभा

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 28, 2026125 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सर्वजन दिव्यांग संघ ने मनाया प्रथम वार्षिकोत्सव-राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में दिव्यांगजनो ने दिखाई अपनी प्रतिभा

    आरंग। सर्वजन दिव्यांग संघ आरंग ब्लॉक का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार, 27 जुलाई 2026 को संस्कृति भवन आरंग में भव्य राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस भव्य आयोजन में प्रदेश भर से आए लगभग 400 दिव्यांगजन सहभागी बने, वहीं 70 दिव्यांग प्रतिभागियों ने अपनी कला व प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. संदीप जैन अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद आरंग , पार्षद नरेंद्र कुमार लोधी, पार्षद संतोष लोधी, पार्षद वीरेंद्र गोलू , पार्षद प्रतिनिधि राकेश सोनकर, अधिवक्ता रीति शर्मा सोनपिपरे, एवं अधिवक्ता रश्मि मिश्रा सहित अन्य अतिथियों व पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।स्वागत भाषण देते हुए कोषाध्यक्ष प्रकाश कुमार खेलवार ने अतिथियों का अभिनंदन किया। उन्होंने मांग रखी कि संघ के नेतृत्व में दिव्यांगों के लिए राज्य एवं राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम प्रतिवर्ष आरंग में आयोजित होते रहें। प्रदेश अध्यक्ष डोमन बया ने संगठन की एक वर्ष की उपलब्धियों और समाजहित में किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।मुख्य अतिथि डॉ. संदीप जैन ने स्वयं को दिव्यांग परिवार का सदस्य बताते हुए कहा, “मैं सदैव आपके साथ हूँ और संघ की मांग के अनुसार इस प्रकार के आयोजनों को प्रतिवर्ष निरंतर कराने में पूर्ण सहयोग दिया जाएगा।” वहीं पार्षद नरेंद्र लोधी ने भी सदैव तत्पर रहने का आश्वासन दिया। अधिवक्ता रीति शर्मा सोनपिपरे ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी हर संभव सहयोग देने की बात कही।प्रतियोगिताएं और विजेताओं की सूची कार्यक्रम में गायन, नृत्य और फैशन शो की विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें निर्णायक (जज) की भूमिका गोविंद साहू, कामता प्रसाद वर्मा एवं योगेश चंद्राकर ने निभाई। उन्होंने प्रतिभागियों के हुनर की भूरी-भूरी प्रशंसा की।1. गायन प्रतियोगिता:प्रथम: करण पटेल,द्वितीय: तीजराम बघेल, तृतीय: देव सिंह बंजारे,2. नृत्य प्रतियोगिता प्रथम: काव्या साहू द्वितीय: अजय कुर्रे,तृतीय: सृष्टि गोल,3. फैशन शो (विभिन्न श्रेणियां): जूनियर गर्ल्स: प्रथम – कुमकुम साहू, द्वितीय – सृष्टि गोलन, तृतीय – सरस्वती भारती,सीनियर गर्ल्स: प्रथम – राजकुमारी मानिकपुरी, द्वितीय – सावित्री निषाद, तृतीय – तारिणी साहू सीनियर बॉय्स: प्रथम – बेणीराम कुर्रे
    व्हीलचेयर सीनियर बॉय्स: प्रथम – विनोद साहू, व्हीलचेयर सीनियर गर्ल्स: प्रथम – रंजीता पटेल, द्वितीय – लता कुमारी बंजारे, तृतीय – सोनम साहूगरिमामय समापन एवं आभार प्रदर्शन कार्यक्रम का सफल संचालन व समापन अध्यक्ष शकुंतला साहू, उपाध्यक्ष नरेंद्र गिलहरी एवं मुख्य सलाहकार आशीष शर्मा के आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।कार्यक्रम को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ ईगल स्पेशल एबल राइडर अध्यक्ष संदीप कुमार सचिव वासुदेव निषाद, कोषाध्यक्ष प्रकाश कुमार खेलवार, संरक्षक श्यामा साहू, महिला संयोजक गायत्री साहू, गन्नू साहू, पुरुषोत्तम सरण हिरवानी, अजय ओगरे, एवं तारिणी साहू सहित समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन अरविंद वैष्णव के द्वारा किया गया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Oplus_131072
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    August 17, 2026

    धीवर समाज आरंग ने बाबा बागेश्वरनाथ महादेव का किया दुग्धाभिषेक-की नगर की सुख-समृद्धि की कामना

    August 17, 2026

    ‘बने खाओ-बने रहिबो 2.0 के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सघन खाद्य सुरक्षा अभियान

    August 17, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    Vinod GuptaAugust 17, 2026117 Views

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.