Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विविध आयोजन

    September 16, 2026

    आरंग में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कैंप संपन्न-चिकित्सकों का हुआ सम्मान-रक्तदाताओं को मिला प्रशस्ति पत्र

    September 16, 2026

    यूपीआई शुल्क पर डॉ डहरिया का सवाल-डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ आखिर किस पर पड़ेगा..?

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»अग्रसेन योगासन शाखा में हर्षोल्लास से मना रक्षाबंधन उत्सव, सामाजिक समरसता और प्रकृति संरक्षण का लिया संकल्प
    Blog

    अग्रसेन योगासन शाखा में हर्षोल्लास से मना रक्षाबंधन उत्सव, सामाजिक समरसता और प्रकृति संरक्षण का लिया संकल्प

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 28, 202691 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अग्रसेन योगासन शाखा में हर्षोल्लास से मना रक्षाबंधन उत्सव, सामाजिक समरसता और प्रकृति संरक्षण का लिया संकल्प

    आरंग।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थानीय अग्रसेन योगासन शाखा (अग्रवाल पारा, आरंग) द्वारा श्रावण शुक्ल पूर्णिमा के पावन अवसर पर रक्षाबंधन उत्सव अत्यंत आत्मीयता एवं उत्साह के साथ मनाया गया।।कार्यक्रम की शुरुआत शाखा की नित्य दिनचर्या—योगासन, प्राणायाम और ध्यान—के पश्चात हुई। मुख्य अतिथि अविनाश साहू विक्की (अध्यक्ष, नगर साहू समाज, आरंग) एवं कार्यक्रम अध्यक्ष प्रदीप लोधी ने भारत माता, डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार तथा माधव सदाशिवराव गोलवलकर ‘श्री गुरुजी’ के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण किया। इसके उपरांत संघ के गुरु भगवा ध्वज को रक्षासूत्र बांधकर उत्सव का शुभारंभ किया गया। अविनाश साहू ‘विक्की’ (मुख्य अतिथि): “आरएसएस ने विगत तीन वर्षों में क्षेत्र को सामाजिक समरसता के सूत्र में पिरोने का उल्लेखनीय कार्य किया है। शाखा व्यक्ति में सेवा, दया और संस्कारों का संचार करती है। प्रदीप लोधी (कार्यक्रम अध्यक्ष) ने श्रीकृष्ण और द्रौपदी के पावन प्रसंग का स्मरण कराते हुए रक्षाबंधन को निस्वार्थ रक्षा और त्याग का पर्व बताया।मुरारी लोधी (संघ कार्यवाह, आरंग) ने कहा कि “रक्षाबंधन हमें प्रकृति और पंचमहाभूतों की सुरक्षा का भी संदेश देता है। हमें देश की एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए।दीपक साहेब गुरुगोस्वामी ने 1905 के बंग-भंग आंदोलन में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए रक्षाबंधन के उपयोग का ऐतिहासिक उदाहरण दिया।।अभिनेष अग्रवाल ने राजा पुरु (पोरस) और सिकंदर की पत्नी रोक्साना के राखी प्रसंग का उल्लेख करते हुए वचन और न्यायप्रियता के महत्व को रेखांकित किया। जयशंकर यादव ने रक्षाबंधन को दो आत्माओं के अटूट विश्वास और स्नेह का पर्व बताया।इस अवसर पर शंकर पाल, गोपाल पाल, रविंद्र अग्रवाल, अमिताभ अग्रवाल, ओम गुप्ता, विनय पटेल, सूरज साहू, खोरबाहरा राम साहू, रामकुमार कंसारी एवं भैयाराम जायसवाल सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अशोक कुमार ठाकुर ने किया तथा आभार प्रदर्शन बृजेश अग्रवाल द्वारा किया गया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विविध आयोजन

    September 16, 2026

    आरंग में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कैंप संपन्न-चिकित्सकों का हुआ सम्मान-रक्तदाताओं को मिला प्रशस्ति पत्र

    September 16, 2026

    यूपीआई शुल्क पर डॉ डहरिया का सवाल-डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ आखिर किस पर पड़ेगा..?

    September 16, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विविध आयोजन

    Vinod GuptaSeptember 16, 202645 Views

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.