Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    05 नवंबर को स्वास्थ्य भवन का घेराव-भेदभावपूर्ण कार्रवाई से नाराज स्वास्थ्य अधिकारी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर करेंगे प्रदेशव्यापी आंदोलन

    October 31, 2026

    प्रशासनिक फेरबदल-नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी किया तबादला आदेश, आरंग क्षेत्र के 3 नगरीय निकायों बदले गए CMO

    October 31, 2026

    विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने जताया गहरा शोक-जनसेवा के प्रति उनका समर्पण और समाज के लिए किया गया योगदान सदैव रहेगा स्मरणीय-गुरु खुशवंत साहेब

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 31
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»खेतों में बिछी धान की फसल-पानी निकासी के लिए जूझ रहे किसान-पककर तैयार धान पर संकट/धूप नहीं मिलने से फसल की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका
    Blog

    खेतों में बिछी धान की फसल-पानी निकासी के लिए जूझ रहे किसान-पककर तैयार धान पर संकट/धूप नहीं मिलने से फसल की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaOctober 30, 202623 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    खेतों में बिछी धान की फसल-पानी निकासी के लिए जूझ रहे किसान-पककर तैयार धान पर संकट/धूप नहीं मिलने से फसल की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका

    आरंग।अर्नव तूफान के असर से खेतों में बिछ चुकी धान की फसल को बचाने शुक्रवार सुबह से ही किसान अपने खेतों में उतरकर पानी निकासी की जद्दोजहद में जुटे रहे। खेतों में जमा पानी को बाहर निकालने के लिए किसान छोटी-छोटी नालियां बनाकर निकासी के रास्ते तैयार करते नजर आए। वहीं जिन खेतों में धान की खड़ी फसल पानी में डूबी हुई है, वहां भी पानी बाहर निकालने के लिए निकासी द्वार बनाए जा रहे हैं, ताकि जल्द से जल्द खेतों से जलभराव कम किया जा सके।लगातार बारिश और तेज हवाओं के चलते कहीं कटाई के लिए तैयार धान जमीन पर बिछ गया है तो कहीं लहलहाती खड़ी फसल पानी में डूबी हुई है। इससे किसानों के सामने दोहरी चुनौती खड़ी हो गई है। खेतों में फसल गिरने से धान की बालियां पानी और मिट्टी के संपर्क में आ रही हैं। वहीं जमीन पर बिछी फसल के कारण खेतों तक पर्याप्त धूप भी नहीं पहुंच पा रही है। धूप नहीं मिलने और लगातार नमी बने रहने से बालियों में दाने खराब होने, अंकुरण और फफूंदजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।किसानों की सबसे बड़ी चिंता कटाई के मुहाने पर खड़ी फसल को लेकर है। महीनों की मेहनत के बाद धान पककर तैयार हुआ है, लेकिन बारिश ने कटाई की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। खेतों में पानी भरे रहने से कटाई का काम भी अटक गया है। यदि जल्द मौसम साफ नहीं हुआ और खेतों से पानी नहीं निकला तो गिरी हुई फसल की बालियां सड़ने के साथ दानों की गुणवत्ता भी खराब हो सकती है।फिलहाल किसान अपने स्तर पर खेतों में छोटी-छोटी नालियां बनाकर पानी निकासी का रास्ता तैयार करने में लगे हैं। उनका प्रयास है कि खेतो में जमा पानी जल्द बाहर निकल जाए और फसल को कुछ राहत मिल सके। खाद, बीज, दवा ओर खेती किसानी में लगी लागत के बाद अच्छी पैदावार की उम्मीद लगाए किसानों को अब मौसम खुलने का इंतजार है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    05 नवंबर को स्वास्थ्य भवन का घेराव-भेदभावपूर्ण कार्रवाई से नाराज स्वास्थ्य अधिकारी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर करेंगे प्रदेशव्यापी आंदोलन

    October 31, 2026

    प्रशासनिक फेरबदल-नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी किया तबादला आदेश, आरंग क्षेत्र के 3 नगरीय निकायों बदले गए CMO

    October 31, 2026

    विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने जताया गहरा शोक-जनसेवा के प्रति उनका समर्पण और समाज के लिए किया गया योगदान सदैव रहेगा स्मरणीय-गुरु खुशवंत साहेब

    October 31, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    05 नवंबर को स्वास्थ्य भवन का घेराव-भेदभावपूर्ण कार्रवाई से नाराज स्वास्थ्य अधिकारी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर करेंगे प्रदेशव्यापी आंदोलन

    Vinod GuptaOctober 31, 202655 Views

    05 नवंबर को स्वास्थ्य भवन का घेराव-भेदभावपूर्ण कार्रवाई से नाराज स्वास्थ्य अधिकारी पांच सूत्रीय मांगों…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • 05 नवंबर को स्वास्थ्य भवन का घेराव-भेदभावपूर्ण कार्रवाई से नाराज स्वास्थ्य अधिकारी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर करेंगे प्रदेशव्यापी आंदोलन
    • प्रशासनिक फेरबदल-नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी किया तबादला आदेश, आरंग क्षेत्र के 3 नगरीय निकायों बदले गए CMO
    • विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने जताया गहरा शोक-जनसेवा के प्रति उनका समर्पण और समाज के लिए किया गया योगदान सदैव रहेगा स्मरणीय-गुरु खुशवंत साहेब
    • जयपुर में युवा जागृति पंथी नृत्य दल ने बिखेरी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छटा-गुरु घासीदास बाबा के संदेशों पर आधारित पंथी नृत्य की शानदार प्रस्तुति
    • स्कूली बच्चों के बस्तों का वजन घटाने बाल अधिकार संरक्षण आयोग की बड़ी पहल-शिक्षा विभाग को भेजीं अहम अनुशंसाएं
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.