Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में आकाश चंद्राकर ने जीते पांच पदक-दो स्वर्ण और तीन रजत पदक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

    September 22, 2026

    गांधी इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल में भव्य महाआरती एवं छप्पन भोग का आयोजन सम्पन्न…

    September 22, 2026

    बद्री प्रसाद लोधी महाविद्यालय में कल 23 सितंबर को होगा दीक्षारंभ एवं लोकार्पण समारोह-सांसद बृजमोहन अग्रवाल करेंगे शिरकत…

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 22
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»वन्दे मातरम् के 150वें वर्षगांठ पर सरस्वती शिशु मंदिर में होगा भव्य सामूहिक गायन-25 सितंबर को सजेगी राष्ट्रभक्ति की महफिल
    Blog

    वन्दे मातरम् के 150वें वर्षगांठ पर सरस्वती शिशु मंदिर में होगा भव्य सामूहिक गायन-25 सितंबर को सजेगी राष्ट्रभक्ति की महफिल

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 22, 202615 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    वन्दे मातरम् के 150वें वर्षगांठ पर सरस्वती शिशु मंदिर में होगा भव्य सामूहिक गायन-25 सितंबर को सजेगी राष्ट्रभक्ति की महफिल

    आरंग।सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल आरंग में वन्दे मातरम् के 150वें वर्षगांठ के पावन अवसर पर ‘एक समय, एक लय, एक स्वर’ के साथ सामूहिक वन्दे मातरम् पूर्ण गायन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत यह कार्यक्रम दिनांक 25 सितंबर 2026, दिन शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे से सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल, अकोली रोड, नगरपालिका परिषद कार्यालय मार्ग, वार्ड क्र. 14, आरंग में आयोजित होगा। इस गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी आरंग दिनेश शर्मा होंगे, तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. हेडगेवार बाल कल्याण समिति आरंग के अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू करेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में संस्कार केंद्र प्रांत प्रमुख (सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़) चंद्रकुमार डड़सेना और विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार राम कुमार गुप्ता उपस्थित रहेंगे। इस राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम के संयोजक डॉक्‍टर हेडगेवार बाल कल्याण समिति और सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल आरंग हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविन्द साहू ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि वंदे मातरम की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 25 सितंबर को देशभर में एक साथ राष्ट्रगीत गूंजेगा। विद्या भारती ने इस ऐतिहासिक अवसर पर सुबह ठीक 11 बजे पूर्ण ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गान का राष्ट्रव्यापी आयोजन करने का निर्णय लिया है। अभियान के माध्यम से एक करोड़ से अधिक लोगों को जोड़ने और सामूहिक गान का नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी है। आयोजन को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए प्रतिभागियों की संख्या से लेकर कार्यक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग तक की व्यापक व्यवस्था की जा रही है।उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान राष्ट्रीय चेतना, स्वाभिमान और देशभक्ति का महत्वपूर्ण प्रतीक रहा है। आजादी के संघर्ष में लाखों लोगों ने ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष के साथ बलिदान दिया। राष्ट्रगीत की 150वीं वर्षगांठ पर होने वाला यह सामूहिक आयोजन नई पीढ़ी को देश की संस्कृति, इतिहास और राष्ट्रीय स्वाभिमान से जोड़ने का भी माध्यम बनेगा।विद्यालय परिवार व आयोजकों ने सभी क्षेत्रवासियों और महानुभावों से इस पावन कार्यक्रम में सादर उपस्थित होकर राष्ट्रभक्ति के इस सामूहिक गान में सहभागिता निभाने की अपील की है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में आकाश चंद्राकर ने जीते पांच पदक-दो स्वर्ण और तीन रजत पदक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

    September 22, 2026

    गांधी इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल में भव्य महाआरती एवं छप्पन भोग का आयोजन सम्पन्न…

    September 22, 2026

    बद्री प्रसाद लोधी महाविद्यालय में कल 23 सितंबर को होगा दीक्षारंभ एवं लोकार्पण समारोह-सांसद बृजमोहन अग्रवाल करेंगे शिरकत…

    September 22, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में आकाश चंद्राकर ने जीते पांच पदक-दो स्वर्ण और तीन रजत पदक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

    Vinod GuptaSeptember 22, 202640 Views

    राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में आकाश चंद्राकर ने जीते पांच पदक-दो स्वर्ण और तीन रजत पदक हासिल…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.