Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    25 अगस्त को सभी जिला में शिक्षक निकालेंगे TET मुक्ति रैली-मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

    August 24, 2026

    माता कौशल्या धाम से निकली तीन दिवसीय सामाजिक सद्भाव कांवड़ यात्रा आज इतने बजे पहुंचेगी आरंग-गूंजेंगे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे

    August 24, 2026

    गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में आगे बढ़ा सामाजिक एवं धार्मिक सद्भाव का कारवां-समोदा में डॉ. रमन सिंह ने बढ़ाया कांवड़ियों का उत्साह

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 25
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने मुख्यमंत्री साय को सौंपा ज्ञापन-आरंग नगर के विकास के लिए रखी कई मांगे…
    Blog

    नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने मुख्यमंत्री साय को सौंपा ज्ञापन-आरंग नगर के विकास के लिए रखी कई मांगे…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 10, 2026440 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने मुख्यमंत्री साय को सौंपा ज्ञापन-आरंग नगर के विकास के लिए रखी कई मांगे…

    आरंग। 9 जुलाई को समोदा में आयोजित भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने नगर के विकास के लिए करीब 21 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरंग की ऐतिहासिक, धार्मिक और पर्यटन महत्व की पहचान को और सशक्त बनाने के लिए कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को शामिल किया गया है।डॉ. जैन ने मुख्यमंत्री को सौंपे ज्ञापन में उल्लेख किया कि आरंग राजा मोरध्वज की ऐतिहासिक नगरी होने के साथ-साथ तालाबों और मंदिरों की नगरी के रूप में प्रदेशभर में प्रसिद्ध है। यहां बाबा बागेश्वरनाथ महादेव मंदिर, 9वीं शताब्दी का प्राचीन जैन तीर्थकर मांडदेवल मंदिर सहित अनेक ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल स्थित हैं। ऐसे में इन धरोहरों का संरक्षण और पर्यटन के रूप में विकास आवश्यक है।ज्ञापन में मां महामाया कॉरिडोर, बागेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर तथा पंचमुखी महादेव मंदिर कॉरिडोर के निर्माण के लि 5-5 करोड़ रुपये की स्वीकृति देने की मांग की गई है। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 250 सीटर नालंदा परिसर (लाइब्रेरी) के निर्माण हेतु 4.41 करोड़ रुपये तथा शहरवासियों के मनोरंजन और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चौपाटी विस्तारीकरण एवं घोंघई तालाब के गहरीकरण व सौंदर्यीकरण के लिए 1.50 करोड़ रुपये की मांग रखी गई।डॉ. संदीप जैन ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से आरंग की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई मिलेगी। साथ ही पर्यटन को बढ़ावा मिलने से स्थानीय व्यापार और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। वहीं आधुनिक लाइब्रेरी बनने से विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा चौपाटी और तालाब का विकास शहरवासियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनेगा।मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई इन मांगों को लेकर नगरवासियों में भी सकारात्मक उम्मीदें हैं। लोगों का मानना है कि यदि इन प्रस्तावों को स्वीकृति मिलती है तो आरंग के विकास को नई गति मिलेगी और नगर की ऐतिहासिक एवं धार्मिक विरासत को प्रदेश स्तर पर नई पहचान प्राप्त होगी।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    25 अगस्त को सभी जिला में शिक्षक निकालेंगे TET मुक्ति रैली-मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

    August 24, 2026

    माता कौशल्या धाम से निकली तीन दिवसीय सामाजिक सद्भाव कांवड़ यात्रा आज इतने बजे पहुंचेगी आरंग-गूंजेंगे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे

    August 24, 2026

    गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में आगे बढ़ा सामाजिक एवं धार्मिक सद्भाव का कारवां-समोदा में डॉ. रमन सिंह ने बढ़ाया कांवड़ियों का उत्साह

    August 24, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    25 अगस्त को सभी जिला में शिक्षक निकालेंगे TET मुक्ति रैली-मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

    Vinod GuptaAugust 24, 2026124 Views

    25 अगस्त को सभी जिला में शिक्षक निकालेंगे TET मुक्ति रैली-मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.