Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विविध आयोजन

    September 16, 2026

    आरंग में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कैंप संपन्न-चिकित्सकों का हुआ सम्मान-रक्तदाताओं को मिला प्रशस्ति पत्र

    September 16, 2026

    यूपीआई शुल्क पर डॉ डहरिया का सवाल-डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ आखिर किस पर पड़ेगा..?

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आरंग में देशभक्ति के रंग-धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, ‘हर घर तिरंगा’ का दिया गया संदेश
    Blog

    आरंग में देशभक्ति के रंग-धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, ‘हर घर तिरंगा’ का दिया गया संदेश

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 14, 2026415 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131074
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आरंग में देशभक्ति के रंग-धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, ‘हर घर तिरंगा’ का दिया गया संदेश

    आरंग। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आरंग नगर में देशभक्ति और उत्साह से परिपूर्ण एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।नेताजी चौक से कॉलेज चौक तक गूंजे देशभक्ति के नारे तिरंगा यात्रा की शुरुआत नेताजी चौक स्थित कैबिनेट मंत्री कार्यालय से हुई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे जनसैलाब नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कॉलेज चौक पहुंचा और पुनः मंत्री कार्यालय आकर यात्रा का समापन हुआ। पूरे मार्ग में ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से नगर गुंजायमान रहा।

    Oplus_131072

    इस आयोजन में नगर के विभिन्न स्कूलों से आए छात्र-छात्राओं ने विशेष उत्साह दिखाया। स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा लिए कतारबद्ध होकर देशभक्ति के गीतों पर उत्साहपूर्वक आगे बढ़ते नजर आए।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए सभी नागरिकों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आग्रह किया।इस अवसर पर ध्रुव कुमार मिर्धा (अध्यक्ष, चर्म शिल्पकार बोर्ड) और डॉ. संदीप जैन (नगर पालिका अध्यक्ष) ने भी सभा को संबोधित किया और नागरिकों से राष्ट्रीय पर्व को पूरे गर्व के साथ मनाने का आह्वान किया।

    Oplus_131074

    कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष टाकेश्वरी मुरली साहू,उपाध्यक्ष रविंद्र चंद्राकर, नगर पालिका आरंग के पार्षद गण सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधि तथा बीजेपी के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में भाजपा आरंग मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

    विनोद गुप्ता-आरंग

    Oplus_131072
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विविध आयोजन

    September 16, 2026

    आरंग में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान कैंप संपन्न-चिकित्सकों का हुआ सम्मान-रक्तदाताओं को मिला प्रशस्ति पत्र

    September 16, 2026

    यूपीआई शुल्क पर डॉ डहरिया का सवाल-डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ आखिर किस पर पड़ेगा..?

    September 16, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विविध आयोजन

    Vinod GuptaSeptember 16, 202645 Views

    ‘सेवा संकल्प अभियान’-विस्तृत कार्ययोजना के लिए हुई समन्वय बैठक-17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.