Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    226 किलो गांजा के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार1 करोड़ 22 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त, ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था गांजा

    May 7, 2026

    बड़ी खबर-रेत माफियाओं पर बड़ी स्ट्राइक-12 मशीनें सील-भारी मात्रा में अवैध स्टॉक ज़ब्त

    May 7, 2026

    आरंग ब्लाक में अन्नकूट महिला एफपीओ ने शुरू किया उन्नत धान बीज का वितरण

    May 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 7
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»बड़ी खबर-रेत माफियाओं पर बड़ी स्ट्राइक-12 मशीनें सील-भारी मात्रा में अवैध स्टॉक ज़ब्त
    Blog

    बड़ी खबर-रेत माफियाओं पर बड़ी स्ट्राइक-12 मशीनें सील-भारी मात्रा में अवैध स्टॉक ज़ब्त

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMay 7, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बड़ी खबर-रेत माफियाओं पर बड़ी स्ट्राइक-12 मशीनें सील-भारी मात्रा में अवैध स्टॉक ज़ब्त

    आरंग। आरंग क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और भंडारण के खिलाफ सेंट्रल माइनिंग टीम ने बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। चिखली, कुरूद, हरदीडीह और समोदा सहित कई प्रमुख स्थानों पर की गई इस औचक दबिश से रेत माफियाओं के नेटवर्क में हड़कंप मच गया है।इस कार्रवाई के दौरान अवैध खनन में लिप्त 12 चेन माउंटेन मशीनों (एक्सकेवेटर) को मौके पर ही सील कर दिया गया है। जांच टीम ने पाया कि रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में बहुत बड़ा अंतर है और निर्धारित क्षमता से कहीं अधिक रेत का भंडारण किया गया था। इसके साथ ही, रेत के इस अवैध भंडारण और खनन के कारण महानदी को कृत्रिम रूप से मोड़ने की कोशिश के संकेत भी मिले हैं, जहां नदी के कई किलोमीटर के हिस्से में हजारों घन मीटर रेत का अवैध स्टॉक नज़र आ रहा है। नियम तोड़ने वाले ठेकेदारों और स्टॉक संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।यह कार्रवाई अचानक नहीं हुई है, बल्कि इसके पीछे एक लंबी प्रशासनिक जद्दोजहद रही है। ​पहले भी जिला प्रशासन ने 6 चेन माउंटेन मशीनों को सील किया था। लेकिन प्रशासन की कार्रवाई के मात्र दूसरे दिन बाद ही माफियाओं ने फिर से भारी मशीनों के जरिए रात के समय (शाम 6 बजे के बाद) पूरी रात अवैध खनन शुरू कर दिया था। स्थानीय स्तर पर हो रही इस अनदेखी के बाद, मामले को राज्य के आला अधिकारियों और सेंट्रल माइनिंग टीम के संज्ञान में लाया गया, जिसके बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई है।टीम ने स्पष्ट किया है कि खदान संचालन और रेत भंडारण में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी ऐसी ही सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।​वहीं, शिकायतकर्ता परमानंद जांगड़े ने प्रशासन से एक नई और महत्वपूर्ण मांग की है। उन्होंने कहा कि ​जप्त किए गए अवैध स्टॉक का सही आकलन कर इसकी नीलामी की जानी चाहिए, जिससे आम जनता को सुगम और उचित दर पर रेत उपलब्ध हो सके।​यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध कारोबारियों के लिए एक कड़ा संदेश है और प्रशासन ने रेत माफियाओं पर अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    226 किलो गांजा के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार1 करोड़ 22 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त, ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था गांजा

    May 7, 2026

    आरंग ब्लाक में अन्नकूट महिला एफपीओ ने शुरू किया उन्नत धान बीज का वितरण

    May 7, 2026

    निःशुल्क एक्स-रे जांच शिविर सम्पन्न-125 मरीजों ने लिया लाभ

    May 7, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    226 किलो गांजा के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार1 करोड़ 22 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त, ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था गांजा

    Rekhraaz SahuMay 7, 2026

    226 किलो गांजा के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार1 करोड़ 22 लाख से ज्यादा की…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.