BEO का सराहनीय पहल-समय से पहले ही कर्मचारीयो को जारी हुआ वेतन….

आरंग। शुक्रवार को विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा के कुशल मार्गदर्शन एवं स्टाफ के सहयोग से समय से पहले अर्थात 28 फरवरी को ही सभी कर्मचारियों के खातों में वेतन जमा हो चुका है। आमतौर पर मार्च के वित्तीय माह होने एवं इसी महीने आयकर कटौती के कारण वेतन जमा होने में 8 से 10 दिन लग जाते हैं, किंतु मार्च के प्रारंभ होने से पहले कर्मचारियों के खाते में वेतन जमा हो चुका है।बीईओ शर्मा ने कहा कि कर्मचारी वैतनिक होता है और यह उनकी प्राथमिकता में है।वही कर्मचारियों की माने तो वेतन का इंतजार महीने खत्म होने से पहले ही होने लगता है कर्मचारी संघों से माणिक लाल मिश्रा, ओंकार वर्मा, हरीश दीवान, राम कुमार सिन्हा, अरविंद वैष्णव, छोटू राम साहू एवं प्रहलाद शर्मा मनोज मुछावर, जितेंद्र शुक्ला, सुरेंद्रचंद्र सेन, प्रफुल्ल मांझी,भास्कर यादव, अभिषेक तिवारी,सुनील पटेल, धनंजय साहू,विजय देवांगन, आशीष बघेल, गिरधर ढीढी,पी डी मानिकपुरी आदि ने इसे विकासखंड शिक्षा अधिकारी के इस प्रयास स्वागत किया है।
विनोद गुप्ता-आरंग


