स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया हेतु आवेदन 10 अप्रैल से प्रारंभ-पढ़िए पूरी जानकारी
आरंग।स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल समोदा में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 अप्रैल से प्रारंभ होगी ।प्रवेश प्रक्रिया हेतु पोर्टल पर आवेदन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जा सकेगा।एक विद्यार्थी एक ही स्कूल के लिए आवेदन कर सकता है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 मई 2026 है। 6 से 10 मई 2026 के बीच सीटों का आवंटन किया जाएगा। 11 मई से 15 मई तक प्रवेश की कार्यवाही की जाएगी । अधिक आवेदन आने पर लॉटरी के माध्यम से निर्णय लिया जाएगा। कक्षा पहली में प्रवेश हेतु विद्यार्थी की आयु 31 मई 2026 की स्थिति में 5 वर्ष 6 माह से 6 वर्ष 6 माह के मध्य होनी चाहिए। मुख्यमंत्री के घोषणा अनुसार महतारी दुलार योजना अंतर्गत कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों को विशेष प्राथमिकता से प्रवेश दिया जाएगा । प्रवेश हेतु आवेदन पत्र के साथ पालक का मृत्यु प्रमाण पत्र संलग्न किया जाना अनिवार्य होगा। कक्षा छठवीं से कक्षा 09वी में प्रवेश हेतु चयन समिति के निर्णय अनुसार आवेदन लिए जाएंगे। प्रवेश संबंधित अधिक जानकारी हेतु विद्यालय के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
विनोद गुप्ता-आरंग




