Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    बड़ी खबर-खाद्य एवं औषधि प्रशासन की दबिश-संयुक्त टीम द्वारा आरंग में कास्मेटिक दुकानों की हुई सघन जाँच-नियमों के उल्लंघन पर दी गई कडी चेतावनी

    April 29, 2026

    विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित-प्रतिभावान छात्रो को किया गया पुरस्कृत…

    April 29, 2026

    आरंग पुलिस की कार्रवाई-अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार….

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 29
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»योगासन एवं प्राणायाम के माध्यम से दिया जागरूकता का संदेश-पूरे अंचल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया योग दिवस
    Blog

    योगासन एवं प्राणायाम के माध्यम से दिया जागरूकता का संदेश-पूरे अंचल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया योग दिवस

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJune 21, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    योगासन एवं प्राणायाम के माध्यम से दिया जागरूकता का संदेश-पूरे अंचल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया योग दिवस

    आरंग। आज शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पेंद्र शर्मा के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आरंग कुमार सिंह लहरे के नेतृत्व में सभी ग्राम पंचायत एवं मुख्यालय कार्यक्रम अरुंधती देवी उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आरंग में आयोजित किया गया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षकों ने मुख्यालय कार्यक्रम की शुरुआत ओम के नाद से की तत्पश्चात पैर, पीठ, छाती एवं दिमाग और शरीर को ऊर्जा देने वाली योगासन जैसे उत्कटासन,वृक्षासन, सर्वांगासन, भुजंगासन, शशांक आसन, वज्रासन, तितली आसन, मंडूकासन,ग्रीवासन साथ ही प्राणायाम एवं अनुलोम विलोम, भ्रामरी तथा कपालभाति योग भी करवाए गए तथा योग शिक्षकों ने श्वास पर ध्यान केंद्रित करने की बात करते हुए कहा कि योग से शरीर लचीला बनता है तथा पेट के अंगों की सक्रियता के साथ रीड की हड्डी और कंधे मजबूत होते हैं तथा मन मस्तिष्क में उन्नत विचारों के साथ संकल्प शक्ति भी बढ़ती है।

    इस अवसर पर जनप्रतिनिधि गण भाजपा मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहु, जिला मंत्री अभिषेक राजा तंबोली,महामंत्री अशोक चंद्राकर, पार्षद ध्रुव कुमार मिर्धा,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि डुमेंद्र साहू, पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र लोधी ने भी योग किया एवं माननीय प्रधानमंत्री के उसे संदेश को याद किया जिसमें योग से असीम शांति एवं जीवन की चुनौतियों का सामना शांति और धैर्य के साथ कर सकने की बात की गई है। सीईओ लहरे ने कहा की वर्तमान परिदृश्य में हमारी जीवनशैली तनाव की चपेट में है और इसका सुंदर समाधान योग के द्वारा ही संभव है वही कार्यक्रम के सफल संचालन सहयोग में योग प्रशिक्षक तारकेश्वर डडसेना, अमित अग्रवाल, होरीलाल पटेल, विकास पाठक, शिक्षक अरविंद वैष्णव , महेंद्र पटेल, युवराज मिश्रा की सहभागिता रही तथा कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन विकासखंड शिक्षा अधिकारी निहाली प्रसाद कुर्रे ने करते हुए सबको योग दिवस की शुभकामनाएं दी एवं सभी को पौष्टिक अंकुरित चना मूंग का वितरण किया गया, इस अवसर पर विकासखंड स्त्रोत समन्वयक मातली नंदन वर्मा, प्राचार्य हरीश शर्मा, कन्या प्राचार्य सरोजिनी केरकेट्टा, महिला बाल विकास अधिकारी ऋषि बंजारे उप अभियंता पोषण साहू एवं सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन, कोसल साहित्य कला मंच आरंग के साथ-साथ शिक्षा विभाग, तहसील एवं जनपद प्रशासन, नगर पालिका, स्वास्थ्य विभाग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, नारी शक्ति, गणमान्य नागरिक गणों आदि की अच्छी खासी उपस्थिति रही और लोग बरसते पानी में भी योग के प्रति जागरूक नजर आए।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Oplus_131072
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    बड़ी खबर-खाद्य एवं औषधि प्रशासन की दबिश-संयुक्त टीम द्वारा आरंग में कास्मेटिक दुकानों की हुई सघन जाँच-नियमों के उल्लंघन पर दी गई कडी चेतावनी

    April 29, 2026

    विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित-प्रतिभावान छात्रो को किया गया पुरस्कृत…

    April 29, 2026

    आरंग पुलिस की कार्रवाई-अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार….

    April 28, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    बड़ी खबर-खाद्य एवं औषधि प्रशासन की दबिश-संयुक्त टीम द्वारा आरंग में कास्मेटिक दुकानों की हुई सघन जाँच-नियमों के उल्लंघन पर दी गई कडी चेतावनी

    Vinod GuptaApril 29, 2026

    बड़ी खबर-खाद्य एवं औषधि प्रशासन की दबिश-संयुक्त टीम द्वारा आरंग में कास्मेटिक दुकानों की हुई…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.