Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    गुप्ता समाज महिला मंडल का चुनाव सम्पन्न-ये चुनी गई निर्विरोध अध्यक्ष….

    April 10, 2026

    लभरा खुर्द इलाके के पुराने कुएं से बोरी में बंद सड़ा-गला शव बरामद

    April 9, 2026

    आरंग में युवा कांग्रेस का किसान न्याय सत्याग्रह’ शुरू-किसान विरोधी नीतियां रद्द करने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

    April 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 10
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»लोकसभा निवार्चन-2024-डाक मतपत्रों की गिनती के लिए मतगणना केंद्रों में की जा रही हैं आवश्यक व्यवस्थाएं-देखिये किस क्षेत्र में कितने डाक मतपत्र प्राप्त हुए…
    Blog

    लोकसभा निवार्चन-2024-डाक मतपत्रों की गिनती के लिए मतगणना केंद्रों में की जा रही हैं आवश्यक व्यवस्थाएं-देखिये किस क्षेत्र में कितने डाक मतपत्र प्राप्त हुए…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMay 26, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    लोकसभा निवार्चन-2024-डाक मतपत्रों की गिनती के लिए मतगणना केंद्रों में की जा रही हैं आवश्यक व्यवस्थाएं-देखिये किस क्षेत्र में कितने डाक मतपत्र प्राप्त हुए…

    रायपुर ।26 मई 2024 लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के अंतर्गत मतगणना 4 जून 2024 को की जाएगी। मतगणना के दौरान ईवीएम में दर्ज वोटों के साथ ही डाक मतपत्रों की भी गणना की जाएगी। डाक मतपत्रों की गणना 11 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के मुख्यालय जिलों में ही सम्पन्न होगी। इसके लिए सभी संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में अन्य संबंधित जिलों से डाक मतपत्रों का परिवहन रिटर्निंग अधिकारी के मुख्यालय जिलों में पूर्ण कर लिया गया है।छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि प्रदेश में 25 मई की स्थिति में कुल 41 हजार 877 डाक मतपत्र प्राप्त हो चुके हैं। इनमें निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों-अधिकारियों के सुविधा केन्द्रों से अंतिम रूप से प्राप्त कुल 26 हजार 936 डाक मतपत्र, होम वोटिंग के अंतर्गत 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं से प्राप्त कुल 2 हजार 761 और दिव्यांगजनों के कुल 1 हजार 453 डाक मतपत्र तथा अनिवार्य सेवा श्रेणी के 779 डाक मतपत्र भी शामिल हैं। इनके साथ ही सेवा मतदाताओं को जारी किए गए ईटीपीबी डाक के माध्यम से प्रत्येक दिवस प्राप्त हो रहे हैं और 25 मई की स्थिति में कुल 9 हजार 948 ईटीपीबी प्राप्त हो चुके हैं। डाक विभाग के माध्यम से ईटीपीबी की प्राप्ति मतगणना दिवस 4 जून को मतगणना प्रारम्भ होने के पूर्व तक की जाएगी। इस हेतु मतगणना स्थल में डाक विभाग के प्रतिनिधि द्वारा प्रातः 8 बजे के पूर्व तक प्राप्त सभी ईटीपीबी डिलीवर किए जाएँगे। मतगणना स्थल में प्रवेश के लिए डाक विभाग के प्रतिनिधि को आईडी कार्ड/पास जारी किया जाएगा।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने बताया कि डाक मतपत्रों की गणना 11 रिटर्निंग अधिकारियों के मुख्यालय जिलों में 4 जून को प्रातः 8 बजे से प्रारम्भ हो जाएगी। इसके लिए आवश्यक व्यवस्था एवं तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डाक मतपत्रों को जिला मुख्यालयों में ट्रेज़री स्थित स्ट्रांग-रूम में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ रखा गया है। मतगणना दिवस को इन मतपेटियों का परिवहन प्रातः 6 बजे निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों/उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पूर्ण सुरक्षा के साथ काउंटिंग सेण्टर में किया जाएगा। इन 11 जिलों में डाक मतपत्रों की मतगणना 8 बजे प्रारम्भ होने के आधे घंटे बाद अर्थात साढ़े 8 बजे से ईवीएम के मतों की गणना प्रारम्भ की जाएगी। इन 11 मुख्यालय जिलों को छोड़कर शेष 22 जिलों में 8 बजे से ही ईवीएम में दर्ज मतों की गणना प्रारम्भ कर दी जाएगी।11 संसदीय क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों के मुख्यालय जिलों में डाक मतपत्रों की गणना के लिए पृथक से काउंटिंग हॉल तैयार किए गए हैं, जिसमें एक टेबल में अधिकतम 500 डाक मतपत्रों की गणना की जाएगी। काउंटिंग हेतु प्रत्येक टेबल के लिए एक-एक अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी भी अधिसूचित किए गए हैं। डाक मतपत्रों की गणना हेतु प्रत्येक टेबल में एक एएआरओ के साथ एक मतगणना पर्यवेक्षक, दो मतगणना सहायकों एवं एक माइक्रो आब्जर्वर की भी नियुक्ति की जाएगी।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्राप्त डाक मतपत्रों की जानकारी प्रत्येक दिवस सभी निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को जिला स्तर पर प्रदान की जा रही है। लोकसभा आम निर्वाचन में प्रथम चरण के मतदान अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न श्रेणी के मतदाताओं से कुल 3 हजार 264 डाक मतपत्र प्राप्त हुए हैं। वहीं द्वितीय चरण के मतदान अंतर्गत राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा क्षेत्रों से क्रमशः 1 हजार 568, 4 हजार 242 और 6 हजार 326 डाक मतपत्र अब तक प्राप्त हुए हैं। प्रदेश में तृतीय चरण में मतदान अंतर्गत सरगुजा लोकसभा क्षेत्र से 2 हजार 440 डाक मतपत्र, रायगढ़ से 3 हजार 585, जांजगीर-चांपा से 5 हजार 682, कोरबा से 2 हजार 789, बिलासपुर से 3 हजार 607, दुर्ग से 3 हजार 525 और रायपुर लोकसभा क्षेत्र से 4 हजार 849 डाक मतपत्र प्राप्त हुए हैं।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    गुप्ता समाज महिला मंडल का चुनाव सम्पन्न-ये चुनी गई निर्विरोध अध्यक्ष….

    April 10, 2026

    लभरा खुर्द इलाके के पुराने कुएं से बोरी में बंद सड़ा-गला शव बरामद

    April 9, 2026

    आरंग में युवा कांग्रेस का किसान न्याय सत्याग्रह’ शुरू-किसान विरोधी नीतियां रद्द करने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

    April 9, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    गुप्ता समाज महिला मंडल का चुनाव सम्पन्न-ये चुनी गई निर्विरोध अध्यक्ष….

    Vinod GuptaApril 10, 2026

    गुप्ता समाज महिला मंडल का चुनाव सम्पन्न-ये चुनी गई निर्विरोध अध्यक्ष…. आरंग। श्री राधकृष्ण मन्दिर…

    लभरा खुर्द इलाके के पुराने कुएं से बोरी में बंद सड़ा-गला शव बरामद

    April 9, 2026

    आरंग में युवा कांग्रेस का किसान न्याय सत्याग्रह’ शुरू-किसान विरोधी नीतियां रद्द करने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

    April 9, 2026

    श्री रामलला दर्शन के लिए आरंग से श्रद्धालुओं का दल हुआ रवाना-इन्होंने दिखाई हरी झंडी

    April 9, 2026
    हमसे जुड़े रहें
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    हमारा पता
    हमारा पता

    प्रधान संपादक एवं स्वामी :रेखराम साहू
    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com
    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास
    वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    हमारी पसंदीदा खबरें

    गुप्ता समाज महिला मंडल का चुनाव सम्पन्न-ये चुनी गई निर्विरोध अध्यक्ष….

    April 10, 2026

    लभरा खुर्द इलाके के पुराने कुएं से बोरी में बंद सड़ा-गला शव बरामद

    April 9, 2026

    आरंग में युवा कांग्रेस का किसान न्याय सत्याग्रह’ शुरू-किसान विरोधी नीतियां रद्द करने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

    April 9, 2026
    सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें

    इंडि अलायंस तुष्टिकरण, परिवारवाद और भ्रष्टाचार का पर्याय-डॉ. नवीन मारकंडे

    February 19, 2024

    आईटीआई में प्रशिक्षण अधिकारी की भर्ती-अभ्यावेदनों पर 21 फरवरी को की जाएगी समीक्षा

    February 19, 2024

    गुणवत्ता पथ संचलन में जुटे स्वयंसेवक-जैसे एक आदेश पर सेना देश की रक्षा में लग जाते हैं ऐसा ही स्वयंसेवक एक आज्ञा पर समाज की सेवा में लग जाते हैं…

    February 19, 2024
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.