Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सिंचाई पानी पर डाका-रात में गिराए जा रहे नहरों के गेट-मछली पकड़ने वालों की करतूत से किसान परेशान

    October 19, 2026

    रायपुर में ‘मानक महोत्सव’ का भव्य आयोजन: आरंग के बच्चों के लोक नृत्य और नुक्कड़ नाटक ने मोहा सबका मन

    October 19, 2026

    ब्रह्माकुमारीज में पांच दिवसीय चैतन्य झांकी का हुआ समापन-उमड़े श्रद्धालु

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 19
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न-प्रशासन ने ली राहत की सांस-मतदान केंद्रो में सुबह से शाम तक रही चहल-पहल
    Blog

    मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न-प्रशासन ने ली राहत की सांस-मतदान केंद्रो में सुबह से शाम तक रही चहल-पहल

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMay 7, 20243 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न-प्रशासन ने ली राहत की सांस-मतदान केंद्रो में सुबह से शाम तक रही चहल-पहल

    आरंग।आज मंगलवार को लोकतंत्र रूपी महायज्ञ में मत रूपी आहुति डालने मतदाताओं में गजब का उत्साह नजर आया।दिव्यांग, वरिष्ठ, युवा एवं नारी शक्ति शत प्रतिशत मतदान के लिए बड़े उत्साहित नजर आए।वही नगर सहित अंचल के सभी 250 मतदान केंद्रो में सुबह से शाम तक चहल-पहल रही।आज सुबह से मौसम खुशनुमा हो गया था जिसके चलते मतदाता प्रफ्फुलित नजर आये।आदर्श संगवारी मतदान केंद्र पारागांव, बोड़रा, गोइंदा, गुल्लू ,नरदहा भंडारपुरी, बाहनाकड़ी, भानसोज, रीवा, बनचरौदा के मतदान केंद्रो में सेल्फी जोन बड़ा ही आकर्षण का केंद्र रहा।जबकि आरंग नगर के कई मतदान केंद्रों में सेल्फी जोन नही होने से मतदाता नाराजगी जाहिर करते दिखे।

    ग्रामीण अंचल में मतदान केंद्रो को मंडप मड़वा की तर्ज पर सजाना, मतदाताओं का प्रवेश द्वार में तिलक, चंदन व गुलदस्ते से स्वागत, किड्स प्ले जोन, ओआरएस घोल की सुविधा, नींबू पानी शर्बत, मठ्ठा, मटके का शीतल जल, शीतल हवा , मतदाताओं के लिए प्रतीक्षालय, स्वास्थ्य परीक्षण आकर्षक साज सज्जा के साथ हैप्पी वोटिंग का संदेश, आदि गतिविधियों ने मतदाताओं को काफी प्रभावित किया। जबकि शहरी क्षेत्र के मतदान केंद्रों में इसका स्पष्ट अभाव देखने को मिला।

    सहायक रिटर्निग ऑफिसर पुष्पेंद्र शर्मा , तहसीलदार सीता शुक्ला, जनपद सीईओ कुमार सिंह लहरे ने सभी मतदान केंद्रो की जानकारी लेते हुए अनेक मतदान केंद्रों में स्वयं जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए नजर आये तथा आवश्यकता अनुसार निर्देशित भी देते रहे। निरीक्षण की इन गतिविधियों में विकासखंड शिक्षा अधिकारी निहाली प्रसाद कुर्रे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी के के पटेल,तहसीलदार राजकुमार साहू, नायब तहसीलदार सृजल साहू,एन एस पिस्दा,श्रुति शर्मा एवं अन्य अधिकारियों के सहित स्वीप जागरूकता टीम आरंग की भी विशेष सहभागिता रही। वहीं एसडीएम आरंग ने शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए निर्वाचन में ड्यूटी कर रहे सभी अधिकारी कर्मचारियों एवं मतदाताओ के प्रति आभार व्यक्त किये हैं।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    सिंचाई पानी पर डाका-रात में गिराए जा रहे नहरों के गेट-मछली पकड़ने वालों की करतूत से किसान परेशान

    October 19, 2026

    रायपुर में ‘मानक महोत्सव’ का भव्य आयोजन: आरंग के बच्चों के लोक नृत्य और नुक्कड़ नाटक ने मोहा सबका मन

    October 19, 2026

    ब्रह्माकुमारीज में पांच दिवसीय चैतन्य झांकी का हुआ समापन-उमड़े श्रद्धालु

    October 19, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सिंचाई पानी पर डाका-रात में गिराए जा रहे नहरों के गेट-मछली पकड़ने वालों की करतूत से किसान परेशान

    Vinod GuptaOctober 19, 202633 Views

    सिंचाई पानी पर डाका-रात में गिराए जा रहे नहरों के गेट-मछली पकड़ने वालों की करतूत…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • सिंचाई पानी पर डाका-रात में गिराए जा रहे नहरों के गेट-मछली पकड़ने वालों की करतूत से किसान परेशान
    • रायपुर में ‘मानक महोत्सव’ का भव्य आयोजन: आरंग के बच्चों के लोक नृत्य और नुक्कड़ नाटक ने मोहा सबका मन
    • ब्रह्माकुमारीज में पांच दिवसीय चैतन्य झांकी का हुआ समापन-उमड़े श्रद्धालु
    • गुरु बालदास साहेब जी के अवतरण दिवस पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का बड़ा संकल्प-पूरी वेतनराशि जनसेवा को करेंगे समर्पित
    • दाई के दुलरवा नवरत्न जस झांकी ने बांधा समां-दाई के गीतों पर झूमने लगे दर्शक-01-2 किलोमीटर दूर वाहन खड़े कर पैदल पहुंचे श्रद्धालु
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.