Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    10 करोड़ नशामुक्ति अभियान का संकल्प ले रक्षासूत्र से बंधे श्रद्धालु..

    August 28, 2026

    राखी के धागों में दिखा भाई-बहन के प्रेम का रंग-आरंग शहर से गांव-गांव तक रही रौनक

    August 28, 2026

    त्रिवेणी गोविंद सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष ने कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब को बांधी राखी-‘महतारी वंदन योजना’ के लिए जताया आभार

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 29
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»मतदाताओं को जागरूक करने सा.रिटर्निंग ऑफिसर के साथ अधिकारी कर्मचारी निकले सड़कों पर-ऐतिहासिक जागरूकता रैली के साथ दिया सौ प्रतिशत मतदान का संदेश
    Blog

    मतदाताओं को जागरूक करने सा.रिटर्निंग ऑफिसर के साथ अधिकारी कर्मचारी निकले सड़कों पर-ऐतिहासिक जागरूकता रैली के साथ दिया सौ प्रतिशत मतदान का संदेश

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaApril 18, 20241 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मतदाताओं को जागरूक करने सा. रिटर्निंग ऑफिसर के साथ अधिकारी कर्मचारी निकले सड़कों पर-ऐतिहासिक जागरूकता रैली के साथ दिया सौ प्रतिशत मतदान का संदेश

    Oplus_0

    आरंग। आज गुरुवार को शत प्रतिशत मतदान को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने आरंग ब्लॉक के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी नगर के गलियो में सुबह 08 बजे से घूम घूम कर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया। ऐतिहासिक मतदाता जागरूकता रैली में युवा विद्यार्थियों के साथ हजारों की संख्या में विकासखंड स्तर पर प्रत्येक विभाग के अधिकारी कर्मचारी गण शामिल हुए एवं विभिन्न चौक चौराहो व वार्डो में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर पुष्पेंद्र शर्मा, तहसीलदार सीता शुक्ला एवं जनपद सीईओ कुमार सिंह लहरे ने आम मतदाताओं से बातचीत करते हुए डोर टू डोर मतदाताओं से संपर्क भी किया एवं 07 मई को होने वाले मतदान में भाग लेने की अपील की।

    Oplus_0

    इस दौरान चौक चौराहे के छोटे बड़े दुकानदारों को भी आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए लगातार प्रेरित करते रहे। मतदाता जागरूकता फ्लेक्सी से सजे हुए गाड़ियों से लगातार बज रहे जागरूकता गीत रैली का आकर्षण बढ़ा दिया था। इस अवसर पर एसडीएम ने अपनी निर्वाचन टीम के साथ अरुंधती देवी उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विशाल रंगोली, एवं नुक्कड़ नाटक की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न हो इसी उद्देश्य से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।इस रैली को सफल संचालन में स्वीप नोडल बीआरसीसी मातली नंदन वर्मा, स्वीप प्रभारी गण महेंद्र कुमार पटेल, अरविंद कुमार वैष्णव, एस भांडेकर,राकेश साहू एवं समस्त संकुल समन्वयक गणों की सहभागिता रही। मतदाता जागरूकता रैली का शुभारंभ लोकतंत्र के संकल्प के साथ अरुंधती देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से होते हुए आजाद चौक, बारगुरी पारा, मछली चौक, लोधी पारा, राम नगर चौक, ब्राह्मण पारा, शीतला पारा, इंदिरा चौक, नगर हृदय स्थल बस स्टैंड ( राजा मोरध्वज प्रतिमा) की परिक्रमा, एवं मुख्य मार्ग से होते हुए स्वामी आत्मानंद स्कुल पंहुचा जहा एसडीएम द्वारा शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई गई।

    इस अवसर पर तहसीलदार राजकुमार साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी के के पटेल, नायब तहसीलदार एन एस पिस्दा, सृजल साहू,श्रुति शर्मा, प्राचार्य गण हरीश शर्मा ,राज्यश्री गुप्ता, चंदूलाल साहू, माणिक लाल मिश्रा,यशोदा योगी,अशोक ठाकुर आदि संकुल समन्वयक गण जितेंद्र शुक्ला, हरीश दीवान, परमेश्वर चतुर्वेदानी, प्रफुल्ल मांझी, सुरेंद्र चंद्र सेन, पोखन साहू, नूतन मंडले, अमित अग्रवाल आदि एवं नगर पालिका कर्मचारी गण, जनपद पंचायत कर्मचारी, तहसील प्रशासन, महिला बाल विकास, राजस्व निरीक्षक,पटवारी गण, एडीओ, बूथ लेवल ऑफिसर, पटवारी गण, प्रधान पाठक, शिक्षक एवं शिक्षिकाएं, स्व सहायता समूह, स्वास्थ्य,चिकित्सा, सभी विभाग के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सफल रैली के लिए आभार प्रदर्शन बीईओ के द्वारा किया गया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    10 करोड़ नशामुक्ति अभियान का संकल्प ले रक्षासूत्र से बंधे श्रद्धालु..

    August 28, 2026

    राखी के धागों में दिखा भाई-बहन के प्रेम का रंग-आरंग शहर से गांव-गांव तक रही रौनक

    August 28, 2026

    त्रिवेणी गोविंद सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष ने कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब को बांधी राखी-‘महतारी वंदन योजना’ के लिए जताया आभार

    August 28, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    10 करोड़ नशामुक्ति अभियान का संकल्प ले रक्षासूत्र से बंधे श्रद्धालु..

    Vinod GuptaAugust 28, 202638 Views

    10 करोड़ नशामुक्ति अभियान का संकल्प ले रक्षासूत्र से बंधे श्रद्धालु.. ​आरंग।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.