गणित का डर भगाने के लिए शिक्षकों ने सीखे रोचक तरीके-पारागांव में जोनल पीएलसी कार्यशाला का हुआ सफल आयोजन
आरंग। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पारागांव में पीएलसी (प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी) जोनल गणित कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक स्तर के बच्चों में गणित विषय के प्रति रुचि जगाना और शिक्षण प्रक्रिया को अधिक सरल, व्यावहारिक एवं रोचक बनाना रहा।।कार्यशाला के दौरान उपस्थित शिक्षकों ने कक्षा पहली से चौथी तक की पाठ्यपुस्तकों पर आधारित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों और शैक्षणिक नवाचारों पर गहन मंथन किया। प्रशिक्षण को व्यावहारिक स्वरूप देने के लिए शिक्षकों को अलग-अलग समूहों में विभाजित कर सामूहिक गतिविधियां कराई गईं, जहां सभी ने श्यामपट (ब्लैकबोर्ड) पर अपने कक्षा-कक्ष के अनुभवों और प्रभावी शिक्षण विधियों को साझा किया।।इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर छोटूराम साहू के साथ-साथ अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से आए स्रोत व्यक्ति (रिसोर्स पर्सन) जय कुमार एवं पायल सोनी ने गणित की जटिल अवधारणाओं को खेल-खेल और सरल माध्यमों से बच्चों तक पहुंचाने के कई नए तरीके सिखाए। कार्यशाला को सफल बनाने में संकुल समन्वयक अमित अग्रवाल, अरविंद वैष्णव, धनपाल कुर्रे, अरुण सोनी, विष्णु साहू, उमेंद्र चंद्राकर, भूषण जलक्षत्रि, मनोज कुमार, राजेश स्वर्णकार, परमानंद टंडन, मेघनाथ सिन्हा, संगीता चंद्राकर, नीलू देवांगन, कृष्णा चंद्राकर, मीरा वर्मा, देवकी दीवान, हीरौंदी दीवान, रुपकीरण गहरवाल, यशोदा ध्रुव, देवकुंवर ध्रुव और गायत्री देवांगन सहित अन्य शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।
विनोद गुप्ता-आरंग





