रायपुर से सतना जा रहा युवक पिकअप वाहन समेत संदिग्ध परिस्थितियों में लापता-तलाश में जुटे परिजन
आरंग, 21 नवंबर 2026: रायपुर जिले के आरंग क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चरौदा निवासी एक युवक अपनी पिकअप गाड़ी समेत संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। लापता युवक की पहचान रेशम साहू (पिता- जयशरण साहू) के रूप में हुई है।परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, रेशम साहू बीती 6 नवंबर 2026 को रायपुर से अपनी सफेद रंग की पिकअप गाड़ी (क्रमांक CG 04 NV 6227) में पौधे लोड कर मध्य प्रदेश के सतना जाने के लिए निकला था। हालांकि, वह न तो अपने गंतव्य सतना पहुंचा और न ही वापस घर लौटा। युवक के घर न लौटने पर चिंतित परिजनों ने अपने स्तर पर खोजबीन शुरू की। जांच के दौरान बेमेतरा और कवर्धा मार्ग के सीसीटीवी फुटेज में रेशम की गाड़ी गुजरती हुई दिखाई दी है, लेकिन इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। युवक का मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा है, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है।किसी अनहोनी की आशंका से घबराए परिजनों ने पुलिस थाने में युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रेशम साहू का कद लगभग 5 फीट 8 इंच और रंग गोरा-सांवला है। परिजनों ने आम लोगों से भावुक अपील की है कि यदि किसी को भी उक्त युवक या उसकी पिकअप गाड़ी के बारे में कोई जानकारी मिले, तो वे तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या मोबाइल नंबर 6261725985, 7777889319 अथवा 8319218307 पर सूचित करें।
विनोद गुप्ता-आरंग





