Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग क्रिकेट चैंपियनशिप-फाइनल में गेंदबाजों का कहर-मंदिरहसौद को हरा कर पीएम श्री अरुंधति देवी स्कूल बना ब्लॉक चैंपियन

    November 4, 2026

    सेजेस संविदा शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 – उत्तर पुस्तिका 5 नवंबर को होगी जारी, 8 नवंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति

    November 4, 2026

    प्रारूप मतदाता सूची में नाम न होने पर पूर्व मतदाता भी भर सकते हैं फॉर्म-6-भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया स्पष्टीकरण

    November 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 4
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आरंग क्रिकेट चैंपियनशिप-फाइनल में गेंदबाजों का कहर-मंदिरहसौद को हरा कर पीएम श्री अरुंधति देवी स्कूल बना ब्लॉक चैंपियन
    Blog

    आरंग क्रिकेट चैंपियनशिप-फाइनल में गेंदबाजों का कहर-मंदिरहसौद को हरा कर पीएम श्री अरुंधति देवी स्कूल बना ब्लॉक चैंपियन

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaNovember 4, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आरंग क्रिकेट चैंपियनशिप-फाइनल में गेंदबाजों का कहर-मंदिरहसौद को हरा कर पीएम श्री अरुंधति देवी स्कूल बना ब्लॉक चैंपियन

    आरंग। आरंग युवा एवं खेल संगठन द्वारा संचालित आरंग क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित ब्लॉक स्तरीय इंटर स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप का भव्य समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में पीएम श्री अरुंधति देवी स्कूल आरंग ने एकतरफा खेल दिखाते हुए स्वामी आत्मानंद स्कूल मंदिरहसौद को 9 विकेट से हराकर सीजन-1 का खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं, तीसरे स्थान के लिए खेले गए बेहद कड़े मुकाबले में सृजन सोनकर स्कूल आरंग ने अंतिम पलों में 1 विकेट से रोमांचक जीत हासिल की।।खिताबी मुकाबले का शुभारंभ जनपद पंचायत आरंग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेंद्र प्रसाद पांडे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा, खेल संगठन के संरक्षक योगेंद्र चंद्राकर तथा अध्यक्ष अमन साहू की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। अतिथियों ने मैदान पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया और टॉस करवाकर फाइनल मैच की शुरुआत कराई।इससे पहले दिन का पहला मुकाबला तीसरे स्थान के लिए सृजन सोनकर स्कूल आरंग और द आरंभ स्कूल नरदहा के बीच हुआ। सृजन सोनकर स्कूल ने टॉस जीतकर नरदहा को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। नरदहा की शुरुआत धीमी रही और लगातार गिरते विकेटों के बीच सिद्धार्थ के 22 रन तथा पार्थ व भव्य के 18-18 रनों के संघर्ष से टीम 18.5 ओवरों में 90 रन बनाकर सिमट गई। सृजन सोनकर स्कूल की ओर से पुष्पेंद्र धीवर, तौसीफ चौहान, भावेश सोनकर और सौरभ ने 2-2 विकेट तथा अमन ने 1 विकेट झटका।लक्ष्य का पीछा करने उतरी सृजन सोनकर स्कूल की टीम के भी शीर्ष बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके बाद मध्यक्रम में अमन के 30 रन, तामेश के 24 रन और सागर के 12 रनों की जुझारू पारियों ने मुकाबले को बराबरी पर ला खड़ा किया और टीम ने 1 विकेट शेष रहते सांस थाम देने वाली जीत दर्ज की। नरदहा के आदर्श व मोहित ने 3-3 विकेट तथा शौर्य, अभिमन्यु व सिद्धार्थ ने 1-1 विकेट चटकाए। शानदार प्रदर्शन के लिए तौसीफ चौहान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।इसके बाद खेले गए फाइनल मुकाबले में स्वामी आत्मानंद स्कूल मंदिरहसौद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन टीम खिताबी मैच के दबाव को झेल नहीं पाई। अमन खान के 14 रन और सौरभ के 11 रनों को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं सका और पूरी टीम महज 12.1 ओवर में 69 रनों पर ढेर हो गई। अरुंधति देवी स्कूल के गेंदबाज तन्मय, मोनिश और आदित्य ने कहर बरपाते हुए 3-3 विकेट लिए, जबकि पृथ्वी को 1 सफलता मिली।जवाब में 70 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीएम श्री अरुंधति देवी स्कूल की टीम ने पृथ्वी साहू के नाबाद 29 रन और ईशांत डहरिया के 22 रनों की बदौलत 10 ओवर में ही 1 विकेट खोकर आसान जीत हासिल कर ली। घातक गेंदबाजी के लिए मोनिश साहू को फाइनल का मैन ऑफ द मैच दिया गया।समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन, पार्षद प्रतिनिधि खिलेश धुरंधर, वेदप्रकाश देवांगन, संगठन अध्यक्ष अमन साहू और सचिव मनीष सोनकर ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। व्यक्तिगत पुरस्कारों में ईशांत डहरिया को मैन ऑफ द सीरीज, कोमल जांगड़े को बेस्ट बैट्समैन, सौरभ साहू को बेस्ट बॉलर, पृथ्वी साहू को बेस्ट ऑलराउंडर, लक्ष्मी नारायण को बेस्ट विकेटकीपर, रियांश चंद्राकर व रुद्राक्ष को इमर्जिंग प्लेयर और शुभ ढीढ़ी को पॉवर गर्ल्स ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य, खेल शिक्षक, गणमान्य नागरिक तथा आरंग क्रिकेट क्लब के अश्वनी रात्रे, राजेश्वरी रात्रे व अनुज साहू प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    सेजेस संविदा शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 – उत्तर पुस्तिका 5 नवंबर को होगी जारी, 8 नवंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति

    November 4, 2026

    प्रारूप मतदाता सूची में नाम न होने पर पूर्व मतदाता भी भर सकते हैं फॉर्म-6-भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया स्पष्टीकरण

    November 4, 2026

    दीपावली पर जगमगाएगा आरंग-अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन की पहल पर अध्यक्ष निधि से वार्डों में दुरुस्त हो रही प्रकाश व्यवस्था-जनशिकायतों का भी त्वरित समाधान

    November 4, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग क्रिकेट चैंपियनशिप-फाइनल में गेंदबाजों का कहर-मंदिरहसौद को हरा कर पीएम श्री अरुंधति देवी स्कूल बना ब्लॉक चैंपियन

    Vinod GuptaNovember 4, 20261 Views

    आरंग क्रिकेट चैंपियनशिप-फाइनल में गेंदबाजों का कहर-मंदिरहसौद को हरा कर पीएम श्री अरुंधति देवी स्कूल…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • आरंग क्रिकेट चैंपियनशिप-फाइनल में गेंदबाजों का कहर-मंदिरहसौद को हरा कर पीएम श्री अरुंधति देवी स्कूल बना ब्लॉक चैंपियन
    • सेजेस संविदा शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 – उत्तर पुस्तिका 5 नवंबर को होगी जारी, 8 नवंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति
    • प्रारूप मतदाता सूची में नाम न होने पर पूर्व मतदाता भी भर सकते हैं फॉर्म-6-भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया स्पष्टीकरण
    • दीपावली पर जगमगाएगा आरंग-अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन की पहल पर अध्यक्ष निधि से वार्डों में दुरुस्त हो रही प्रकाश व्यवस्था-जनशिकायतों का भी त्वरित समाधान
    • गार्गी फाउंडेशन ने किया ‘समाज गौरव सम्मान 2०26’ का आयोजन,75 से अधिक समाजसेवियों और 1० संस्थाओं का हुआ सम्मान
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.