Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग क्रिकेट चैंपियनशिप-फाइनल में गेंदबाजों का कहर-मंदिरहसौद को हरा कर पीएम श्री अरुंधति देवी स्कूल बना ब्लॉक चैंपियन

    November 4, 2026

    सेजेस संविदा शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 – उत्तर पुस्तिका 5 नवंबर को होगी जारी, 8 नवंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति

    November 4, 2026

    प्रारूप मतदाता सूची में नाम न होने पर पूर्व मतदाता भी भर सकते हैं फॉर्म-6-भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया स्पष्टीकरण

    November 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 4
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»सेजेस संविदा शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 – उत्तर पुस्तिका 5 नवंबर को होगी जारी, 8 नवंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति
    Blog

    सेजेस संविदा शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 – उत्तर पुस्तिका 5 नवंबर को होगी जारी, 8 नवंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaNovember 4, 202648 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सेजेस संविदा शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 – उत्तर पुस्तिका 5 नवंबर को होगी जारी, 8 नवंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति

    स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के 1812 संविदा पदों के लिए आयोजित हुई सीबीटी परीक्षा

    34,604 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 28,535 हुए शामिल, परीक्षा में 82.46 प्रतिशत रही उपस्थिति

    सही उत्तर पर मिलेगा एक अंक, गलत उत्तर पर 0.25 अंक की होगी कटौती

    रायपुर।04 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में विभिन्न 26 विषयों के 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की उत्तर पुस्तिका (रिस्पॉन्स शीट) 5 नवंबर 2026 को जारी की जाएगी। अभ्यर्थी 8 नवंबर 2026 तक उत्तर कुंजी पर ऑनलाइन दावा-आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, संविदा भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर से 4 नवंबर 2026 तक विभिन्न पालियों में आयोजित की गई। परीक्षा के लिए कुल 34 हजार 604 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया था, जिनमें से 28 हजार 535 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस प्रकार परीक्षा में 82.46 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी अनुसार 4 नवंबर को दोपहर 2.30 बजे परीक्षा संपन्न होने के बाद सभी विषयों के परीक्षार्थियों की रिस्पॉन्स शीट 5 नवंबर को दोपहर 12 बजे तक स्कूल शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://eduportal.cg.nic.in पर अपलोड कर दी जाएगी।प्रत्येक अभ्यर्थी अपने लॉग इन आईडी से अपने दिए गए उत्तर और उस प्रश्न पत्र के सही का मिलान वेबसाइट पर उपलब्ध रिस्पॉन्स शीट एवं उत्तर कुंजी का मिलान कर सकेंगे। परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक प्रदान किया जाएगा, जबकि गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की कटौती की जाएगी।यदि अनुत्तरित प्रश्न होने पर शून्य अंक प्रदान किया जाएगा ।
    8 नवंबर तक ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति

    लोक शिक्षण संचालनालय के अनुसार, उत्तर पुस्तिका में किसी प्रश्न के सही उत्तर से असहमति होने पर अभ्यर्थी 5 नवंबर को दोपहर 12 बजे से 8 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजे तक ऑनलाइन दावा-आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को स्कूल शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://eduportal.cg.nic.in पर उपलब्ध विकल्प का उपयोग करना होगा। उत्तर पुस्तिका देखने और उत्तर कुंजी पर आपत्ति के विकल्प की सूचना सभी परीक्षार्थियों को ई-मेल, एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाएगा। दावा-आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। यदि अभ्यर्थी की आपत्ति सही पाई जाती है, तो संबंधित प्रश्न का आपत्ति शुल्क वापस कर दिया जाएगा, अन्यथा जमा शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।
    लोक शिक्षण संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि सभी परीक्षार्थी यदि वह पोर्टल में दिए गए सही उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं तो निर्धारित समय में उत्तर कुंजी पर आपत्ति का विकल्प दर्ज करें। उत्तर कुंजी की आपत्ति का समाधान करने के बाद संबंधित परीक्षार्थियों के प्राप्तांक को सुधारा जाएगा। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन किसी भी माध्यम से प्राप्त दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आरंग क्रिकेट चैंपियनशिप-फाइनल में गेंदबाजों का कहर-मंदिरहसौद को हरा कर पीएम श्री अरुंधति देवी स्कूल बना ब्लॉक चैंपियन

    November 4, 2026

    प्रारूप मतदाता सूची में नाम न होने पर पूर्व मतदाता भी भर सकते हैं फॉर्म-6-भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया स्पष्टीकरण

    November 4, 2026

    दीपावली पर जगमगाएगा आरंग-अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन की पहल पर अध्यक्ष निधि से वार्डों में दुरुस्त हो रही प्रकाश व्यवस्था-जनशिकायतों का भी त्वरित समाधान

    November 4, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग क्रिकेट चैंपियनशिप-फाइनल में गेंदबाजों का कहर-मंदिरहसौद को हरा कर पीएम श्री अरुंधति देवी स्कूल बना ब्लॉक चैंपियन

    Vinod GuptaNovember 4, 202614 Views

    आरंग क्रिकेट चैंपियनशिप-फाइनल में गेंदबाजों का कहर-मंदिरहसौद को हरा कर पीएम श्री अरुंधति देवी स्कूल…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • आरंग क्रिकेट चैंपियनशिप-फाइनल में गेंदबाजों का कहर-मंदिरहसौद को हरा कर पीएम श्री अरुंधति देवी स्कूल बना ब्लॉक चैंपियन
    • सेजेस संविदा शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 – उत्तर पुस्तिका 5 नवंबर को होगी जारी, 8 नवंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति
    • प्रारूप मतदाता सूची में नाम न होने पर पूर्व मतदाता भी भर सकते हैं फॉर्म-6-भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया स्पष्टीकरण
    • दीपावली पर जगमगाएगा आरंग-अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन की पहल पर अध्यक्ष निधि से वार्डों में दुरुस्त हो रही प्रकाश व्यवस्था-जनशिकायतों का भी त्वरित समाधान
    • गार्गी फाउंडेशन ने किया ‘समाज गौरव सम्मान 2०26’ का आयोजन,75 से अधिक समाजसेवियों और 1० संस्थाओं का हुआ सम्मान
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.