आरंग में आज भव्य भजन संध्या का आयोजन-पं.दीवान बिखेरेंगे सुरीली प्रस्तुतियां
आरंग | श्री वक्रतुंड परिवार, आरंग के तत्वावधान में आज भगवान वक्रतुंड के सानिध्य में एक भव्य और संगीतहमय भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रसिद्ध भजन गायक पं. सत्यम दीवान अपनी सुरीली आवाज से भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।आयोजकों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्यक्रम आज बुधवार, 23 सितंबर को शाम 7 बजे से रावण भाठा मैदान, आरंग में शुरू होगा। श्री वक्रतुंड परिवार ने सभी धर्मप्रेमी और श्रद्धालु भक्तों से सपरिवार इस पावन आयोजन में शामिल होकर धर्मलाभ उठाने की विनम्र अपील की है।
विनोद गुप्ता-आरंग



