प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आरंग मंडल में आज मनेगा दीपोत्सव, तीन प्रमुख मंदिरों में होगी दीपों की जगमगाहट
आरंग। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी मंडल आरंग द्वारा आज भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।भाजपा मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू और मंडल महामंत्री द्वय अशोक चंद्राकर व राकेश सोनकर ने संयुक्त रूप से बताया कि 17 सितंबर 2026 को शाम ठीक 6:00 बजे से मंडल के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दीपोत्सव का विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान नगर के प्रसिद्ध बाबा बागेश्वर नाथ मंदिर, संत रविदास मंदिर और गुल्लू स्थित महामाया मंदिर में दीप प्रज्वलित कर सेवा संकल्प दोहराया जाएगा।भाजपा मंडल पदाधिकारियों ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों, प्रबुद्धजनों और पार्टी कार्यकर्ताओं से अपने निकटतम मंदिर में समय पर पहुंचकर इस पावन दीपोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करने और इसे सफल बनाने की सादर अपील की है।
विनोद गुप्ता-आरंग



