बिजली दरों में वृद्धि और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा-किया उग्र प्रदर्शन…
आरंग। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ते बिजली बिलों और स्मार्ट मीटरों से आ रही भारी गड़बड़ियों के खिलाफ पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के कुशल मार्गदर्शन में भैंसा मंडल कांग्रेस कमेटी द्वारा जोरदार एवं उग्र प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के पश्चात कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर आम उपभोक्ताओं को तत्काल राहत देने तथा समस्याओं का पारदर्शी निराकरण करने की मांग की।जोन अध्यक्ष प्रकाश मारकंडेय के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की मंशा अनुरूप कांग्रेस पार्टी सदैव जनहित के मुद्दों पर आम जनता के साथ खड़ी है। आज ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ता अत्यधिक बढ़े हुए बिजली बिलों और स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली से बेहद त्रस्त हैं। विशेष रूप से किसान, मजदूर, गरीब, मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारियों पर आर्थिक बोझ लाद दिया गया है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जब से क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, तब से बिजली खपत और बिलों में असामान्य वृद्धि देखी जा रही है। रीडिंग में भारी विसंगतियां और बिलिंग में अनियमितताएं सामने आ रही हैं।उन्होंने मांग रखी की बिजली के बढ़े हुए दामों/बिलों की तत्काल समीक्षा की जाए और अनुचित रूप से वसूली गई राशि उपभोक्ताओं को वापस की जाए।स्मार्ट मीटरों की निष्पक्ष जांच: स्मार्ट मीटरों से संबंधित जन-शिकायतों की पारदर्शी जांच हो और दोषपूर्ण पाए जाने वाले मीटरों को तुरंत बदला जाए। बिलिंग और मीटर रीडिंग में आ रही तकनीकी गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच कर प्रभावित उपभोक्ताओं को राहत दी जाए। बिजली बिल एवं तकनीकी समस्याओं से संबंधित शिकायतों का एक निश्चित समय-सीमा के भीतर पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाए।नेताओं ने चेतावनी दी कि बिजली जैसी मूलभूत आवश्यकता के नाम पर जनता का आर्थिक शोषण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डॉ. शिवकुमार डहरिया के दिशा-निर्देशों पर कांग्रेस कार्यकर्ता इस लड़ाई को सड़क से सदन तक लड़ेंगे और जब तक उपभोक्ताओं को उचित न्याय और राहत नहीं मिल जाती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।उग्र प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे, ब्लॉक अध्यक्ष कोमल साहू, सेक्टर अध्यक्ष दिलीप सिंह कोठारी, मंडल प्रभारी दयाल दास मांडले, भगवती धुरंधर, खुबी डहरिया, दुर्गा राय, राजेश धुरंधर, रोहित साहू, डुगेश साहू, सुरेखा राय, प्रकाश साहू, जितेंद्र नारंग, आनंद टंडन, गुरुचरण मिरी, लूकेश टंडन, अनिल माण्डले, कमलदेव साहू, धरम यादव, शत्रुहन रात्रे, थमलेश साहू, बिसाहू, रोहित सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विनोद गुप्ता-आरंग



