सिंगल यूज प्लास्टिक पर फिर जागा प्रशासन-इतने दुकानदारों पर की गई कार्यवाही…
आरंग।सिंगल यूज प्लास्टिक पर नगर पालिका प्रशासन एक बार फिर जाग् गया है। नगर पालिका परिषद आरंग में सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्यवाही की गई है।शुक्रवार को नगर पालिका आरंग की टीम ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्यवाही करते हुए 13 दुकानदारों और ठेले वालो पर कार्यवाही की और कैरी बैग प्लास्टिक ग्लास जब्त कर ₹2500 से ज़्यादा की चालानी कार्यवाही की गई।नगर पालिका प्रशासन ने बताया कि शासन द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पूर्णतः प्रतिबंधित कर दी गई है जिसके पालन में यह कार्यवाही की गई। आगे भी यह कार्यवाही जारी रहेगी।
विनोद गुप्ता-आरंग



