Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आबकारी विभाग की कार्यवाही-13.32 बल्क लीटर अवैध देशी मदिरा किया गया जप्त…

    July 5, 2026

    आरंग विधानसभा-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 112 करोड़ से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

    July 5, 2026

    बड़ी खबर-भारी वर्षा की चेतावनी-निसदा बांध के 06 गेट खोले गये…

    July 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 5
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»पुस्तकालयों को अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाने हुआ विशेष कार्यशाला का आयोजन
    Blog

    पुस्तकालयों को अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाने हुआ विशेष कार्यशाला का आयोजन

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 4, 202641 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पुस्तकालयों को अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाने हुआ विशेष कार्यशाला का आयोजन

    आरंग।बच्चों में पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देने और स्कूल पुस्तकालयों को अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज एक विशेष पहल की गई। आरंग विकासखंड के अंतर्गत खमतराई एवं गुल्लू संकुल के संयुक्त तत्वावधान में ‘पुस्तकालय विशेष कार्यशाला’ का गरिमामय आयोजन किया गया। यह महत्वपूर्ण कार्यशाला प्रातः 8:00 बजे से शासकीय प्राथमिक शाला खमतराई के सुसज्जित शैक्षिक हॉल में संपन्न हुई।कार्यशाला में संकुल समन्वयक हरीश दीवान ने प्रधान पाठकों को प्रेरित करते हुवे कहा कि हम सब सुविधादाता है और हमे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बच्चों को पुस्तकालय से जोड़ना होगा ताकि बच्चों में पठन कौशल का विकास हो साथ ही कहा कि इससे ज्ञान में वृद्धि,समय का सदुपयोग, कल्पना शक्ति को उड़ान एवं स्वाध्याय की अच्छी आदत विकसित होती है।कार्यशाला में मुख्य संदर्भ व्यक्ति (रिसॉर्स पर्सन) के रूप में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से शिक्षाविद जयकुमार वर्मा ने उपस्थित प्रधान पाठकों एवं शिक्षकों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि पुस्तकें केवल अलमारियों की शोभा बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि बच्चों की कल्पनाशीलता को उड़ान देने का माध्यम हैं। वर्मा ने पुस्तकालय प्रबंधन, बच्चों को किताबों से जोड़ने के अभिनव तरीकों और कहानी वाचन कला के माध्यम से भाषाई कौशल विकसित करने के कई शानदार व व्यावहारिक तरीके साझा किए।कार्यशाला के दौरान उपस्थित शिक्षकों ने पुस्तकालय निर्माण, पुस्तकों का बच्चों के स्तर अनुसार वर्गीकरण करने, नियम चार्ट,लाइब्रेरी रजिस्टर निर्माण, करने और ‘रीडिंग कॉर्नर’ (पठन कोना) को आकर्षक बनाने की गतिविधियों में भाग लिया ।इसमें प्रधान पाठक गण नर्सिंगदास मानिकपुरी,लक्षण लहरी,अरविंद वैष्णव,दिगम्बर बरीहा,विनोद कुमार साहू , परस राम कन्नौजे सहित शिक्षक भूषण जलक्षत्रि एवं विद्यार्थियों की सहभागिता रही।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आबकारी विभाग की कार्यवाही-13.32 बल्क लीटर अवैध देशी मदिरा किया गया जप्त…

    July 5, 2026

    आरंग विधानसभा-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 112 करोड़ से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

    July 5, 2026

    बड़ी खबर-भारी वर्षा की चेतावनी-निसदा बांध के 06 गेट खोले गये…

    July 5, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आबकारी विभाग की कार्यवाही-13.32 बल्क लीटर अवैध देशी मदिरा किया गया जप्त…

    Vinod GuptaJuly 5, 202611 Views

    आबकारी विभाग की कार्यवाही-13.32 बल्क लीटर अवैध देशी मदिरा किया गया जप्त… आरंग। आरंग थाना…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.