भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम-सांसद और उपमुख्यमंत्री भी होंगे शामिल-मंत्री गुरु खुशवंत ने किया आमंत्रित…
आरंग।क्षेत्रीय विधायक एवं केबिनेट मन्त्री गुरु खुशवंत साहेब ने रायपुर लोकसभा के सांसद बृजमोहन अग्रवाल तथा उप मुख्यमंत्री अरुण साव से उनके निवास में सौजन्य मुलाकात कर आरंग विधान सभा क्षेत्र के नगर पंचायत समोदा में 06 जुलाई को आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह में अतिथि के रुप में सादर आमंत्रित किया।सांसद तथा उप मुख्यमंत्री ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार कर सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।आपको बता दे की उक्त कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर क्षेत्र वासियो को करोडो की सौगात देंगे।इस अवसर पर नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ संदीप जैन तथा अनिल सोनी भी उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग



