Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    75.23 लाख की लागत से बनने वाले हाई स्कूल भवन का भूमिपूजन संपन्न-​शिक्षा से ही गढ़ा जाएगा सशक्त और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़-गुरु खुशवंत साहेब

    June 7, 2026

    कटहल की आड़ में 125.700 किलो गांजा तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

    June 7, 2026

    समर कैंप-वृक्षारोपण, शैक्षणिक भ्रमण एवं वैदिक गणित सहित हुए कई गतिविधियों का आयोजन

    June 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 7
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»75.23 लाख की लागत से बनने वाले हाई स्कूल भवन का भूमिपूजन संपन्न-​शिक्षा से ही गढ़ा जाएगा सशक्त और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़-गुरु खुशवंत साहेब
    Blog

    75.23 लाख की लागत से बनने वाले हाई स्कूल भवन का भूमिपूजन संपन्न-​शिक्षा से ही गढ़ा जाएगा सशक्त और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़-गुरु खुशवंत साहेब

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJune 7, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    75.23 लाख की लागत से बनने वाले हाई स्कूल भवन का भूमिपूजन संपन्न-​शिक्षा से ही गढ़ा जाएगा सशक्त और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़-गुरु खुशवंत साहेब

    ​आरंग। ग्रामीण अंचलों में शिक्षा के स्तर को सुदृढ़ बनाने और छात्र-छात्राओं को आधुनिक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में क्षेत्र को एक बड़ी सौगात मिली है। विकासखंड आरंग के अंतर्गत आने वाले ग्राम परसकोल में शासकीय हाई स्कूल के नवीन भवन निर्माण हेतु 75.23 लाख रुपए की लागत राशि का विधि-विधान से भूमिपूजन संपन्न हुआ। शुक्रवार, 5 जून को आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत आरंग की अध्यक्ष श्रीमती टाकेश्वरी मुरली साहू ने की।​भूमिपूजन के पश्चात जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि शिक्षा किसी भी उन्नत समाज के विकास की पहली सीढ़ी होती है। हमारी सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी वैसी ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अधोसंरचना मिले, जैसी शहरों में उपलब्ध होती है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि परसकोल में बनने वाला यह हाई स्कूल भवन सिर्फ ईंट और पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि क्षेत्र के बच्चों के सुनहरे भविष्य की मजबूत नींव साबित होगा। आज के आधुनिक युग में केवल डिग्री को नाकाफी बताते हुए मंत्री ने कहा कि हमारे युवाओं को हुनरमंद होना पड़ेगा, जिसके लिए तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। उन्होंने स्थानीय छात्रों से खूब मन लगाकर पढ़ने और इस नए स्कूल से निकलकर देश-प्रदेश में आरंग का नाम रोशन करने का आह्वान किया।​समारोह में क्षेत्र के जनपद सदस्य (क्षेत्र क्रमांक 8) श्री प्रीतम साहू ने अपने उद्बोधन में क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि परसकोल और आसपास के गांवों के विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। हाई स्कूल के नए भवन की मांग इस क्षेत्र के युवाओं और पालकों की एक बहुप्रतीक्षित मांग थी, जो आज पूरी हो रही है। उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि के रूप में उनका लक्ष्य केवल सड़के और नालियां बनाना नहीं, बल्कि शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाना भी है। इसके पूर्व, समारोह की अध्यक्षता कर रहीं जनपद अध्यक्ष श्रीमती टाकेश्वरी मुरली साहू ने अपने उद्बोधन में इस बड़ी सौगात के लिए शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूल भवन के निर्मित होने से परसकोल सहित आसपास के गांवों के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और उन्हें बड़ी सहूलियत होगी।​इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत परसकोल की सरपंच श्रीमती लक्ष्मी सोहन साहू, भाजपा मंडल आरंग के अध्यक्ष देवनाथ साहू, आरंग नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन,वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण कुमार भारद्वाज, भाजपा मंडल आरंग के मंत्री दौलत राम साहू तथा शाला विकास एवं प्रबंधन समिति परसकोल की अध्यक्ष श्रीमती भोजमति साहू मंचासीन थीं। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के समस्त पंचगण, प्रबुद्ध नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे, जिन्होंने इस नई सौगात पर हर्ष व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर शासकीय हाई स्कूल परसकोल के प्राचार्य चंद्रहास सेन ने मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सहित तमाम अतिथियों और ग्रामीणों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि नवीन भवन की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जिसके पूरे होने से शाला परिवार और बच्चों में भारी उत्साह है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    कटहल की आड़ में 125.700 किलो गांजा तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

    June 7, 2026

    समर कैंप-वृक्षारोपण, शैक्षणिक भ्रमण एवं वैदिक गणित सहित हुए कई गतिविधियों का आयोजन

    June 7, 2026

    केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने यहाँ किया कई विकास कार्यो का लोकार्पण

    June 7, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    75.23 लाख की लागत से बनने वाले हाई स्कूल भवन का भूमिपूजन संपन्न-​शिक्षा से ही गढ़ा जाएगा सशक्त और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़-गुरु खुशवंत साहेब

    Vinod GuptaJune 7, 2026

    75.23 लाख की लागत से बनने वाले हाई स्कूल भवन का भूमिपूजन संपन्न-​शिक्षा से ही…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.