कलेक्टर ने किया पांडुलिपि सर्वेक्षण कार्य कर रहे टीम को सम्मानित-कहा भारतीय संस्कृति व ज्ञान परंपरा का संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी
आरंग। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित ज्ञानभारतम मिशन के अंतर्गत पांडुलिपि सर्वेक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सर्वेक्षको व संरक्षको को एक गरिमामयी समारोह में सम्मानित किया गया। मंगलवार को
रेडक्रास भवन रायपुर में आयोजित समारोह में जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आरंग सहित जिले के अन्य टीम को सम्मानित करते हुए कहा की ज्ञानभारतम मिशन में हस्तलिखित पुरानी अभिलेखों, पांडुलिपियां व पोथियों का संकलन व डिजिटलीकरण किया जा रहा है।हमारी संस्कृति व भारतीय ज्ञान परंपरा का संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है। वहीं समारोह में जिला पंचायत सीईओ कुमार विश्वरंजन एवं नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने सहभागिता निभाते हुए सर्वेक्षण टीम का उत्साहवर्धन किया।इस मिशन के तहत् आरंग में जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले सर्वेयर शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल, प्रधान पाठक अरविंद कुमार वैष्णव एवं शिक्षिका शीला गुरु गोस्वामी व पांडुलिपियों के संरक्षक अमिताभ स्वाति अग्रवाल,रवींद्र अग्रवाल,दीपक गुरु गोस्वामी को भी प्रमाणपत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।साथ ही संरक्षको का इस महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग के लिए आभार जताया। इस अवसर पर जिला नोडल एवं नगर निगम उपायुक्त रायपुर डॉ. अंजली शर्मा, जिला समन्वयक डॉ कामिनी बावनकर ,डीएमसी अरुण शर्मा ने सम्मानित हुए सभी टीम को बधाई दी।वही अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अभिलाषा पैकरा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सुरेंद्र सिंह चंद्रसेन , सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लाखेश्वर रात्रे सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने आरंग टीम के सर्वेयरों को सम्मानित होने पर हर्ष व्यक्त करते बधाई दिए है।
विनोद गुप्ता-आरंग



