इस कालोनी को नगरपालिका आरंग में विधिवत मर्ज किए जाने की मांग-सुशासन तिहार में दिया गया आवेदन…
आरंग।आज सुशासन तिहार के अवसर पर हौसिंग बोर्ड अटल विहार कालोनी आरंग को नगरपालिका आरंग में विधिवत मर्ज किए जाने की मांग को लेकर कालोनी के अध्यक्ष संजय चन्द्राकर द्वारा औपचारिक आवेदन दिया गया।उन्होंने बताया कि विधिवत मर्ज नही होने से कालोनी निवासियो को दोहरे टेक्स की मार झेलनी पड़ रही है। आपको बता दे की प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार किया गया है, जिसमें हौसिंग बोर्ड की कालोनियों को संबंधित नगरीय निकायों में विलय करने का निर्णय लिया गया था ।कैबिनेट के निर्णय के अनुसार कालोनी को नगरपालिका में मर्ज किए जाने का आवेदन आज सुशासन तिहार में किया गया है।
विनोद गुप्ता-आरंग



