आरंग में नाबालिक से दुष्कर्म-पास्को एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार
आरंग।आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम फरफौद में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत युवक को गिरप्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी हरीश साहू ने जानकारी देते बताया कि दिनांक 23 अप्रेल को सुबह माता-पिता के काम पर जाने के बाद आरोपी सागर धीवर 20 वर्ष ने घर में अकेली रह रही नाबालिक बालिका को अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया। परिजनो के घर लौटने पर भाई ने मां को घटना की जानकारी दी। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना आरंग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 अप्रेल को आरोपी सागर धीवर पिता राजकुमार धीवर निवासी फरफौद को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विनोद गुप्ता-आरंग



