अपनी इन मांगो को लेकर निजी विद्यालयों का असहयोग आंदोलन शुरू-प्राचार्यों एवं शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य-कल स्कुल रहेगा बंद
आरंग।छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के आह्वान पर जारी असहयोग आंदोलन में 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को आरंग क्षेत्र के विभिन्न निजी विद्यालयों ने भाग लिया।शिक्षा के अधिकार (RTE) के अंतर्गत दी जाने वाली प्रतिपूर्ति राशि को बढ़ाने की मांग रखी। असहयोग प्रदर्शित करने हेतु विद्यालय के संचालकों, प्राचार्यों एवं शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया।क्षेत्र के गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंग एवं रीवा, सृजन सोनकर विद्यामंदिर आरंग, सरस्वती ज्ञानदीप विद्यालय आरंग एवं भानसोज, जीवन ज्योति स्कूल आरंग, राधाकृष्ण विद्या मंदिर आरंग, मदर्स प्राइड इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंग, सेंट एंथोनी स्कूल पारागांव, सनराइज स्कूल संकरी एवं आरंग, गुरुकुल स्कूल आरंग, गणेशराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुल्लू, नवसृजन पब्लिक स्कूल भानसोज एवं समोदा, सीएमआई क्राइस्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल पंधी सहित क्षेत्र के अधिकांश विद्यालयों ने असहयोग आंदोलन में भाग लिया एवं 18 अप्रैल 2026, शनिवार को विद्यालय बंद रखने का निर्णय लिया है।
विनोद गुप्ता-आरंग



