श्री रामनवमी उत्सव-शिवसेना द्वारा आज 31 मार्च को दुकालु यादव के भव्य जगराता का आयोजन

आरंग।धर्म नगरी आरंग मे आज दिनांक 31 मार्च मंगलवार को रात्रि 09 बजे श्री रामनवमी के उपलक्ष्य मे भव्य जगराता का आयोजन किया जा रहा है जिसमे छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक दुकालु यादव जी द्वारा विशेष प्रस्तुति दिया जाएगा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होगें एवं अध्यक्षता छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रमुख धनंजय सिंह परिहार जी करेंगे साथ ही अति विशिष्ट अतिथि के रूप मे आरंग नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन, उपाध्यक्ष हिरामन कोसले तथा समस्त पार्षदगण, जनपद पंचायत अध्यक्ष टाकेश्वरी मुरली साहू एवं जनपद उपाध्यक्ष रिंकू चंद्राकर शामिल होंगे।उक्त जानकारी शिवसेना रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष एवं पार्षद प्रतिनिधि राकेश शर्मा ने दिया।
विनोद गुप्ता-आरंग




