Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    June 26, 2026

    मानसून की दगाबाजी और पंचायत के फैसले की किसानों पर दोहरी मार-अब किराए के टैंकरों से सींचा जा रहा सरना धान का थरहा-संकट में 15 एकड़ की खेती

    June 26, 2026

    असाक्षरों को साक्षर करने चला अभियान-असाक्षरों ने ग्राम सभा में ली साक्षर होने की शपथ

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 27
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 29 मार्च को भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन-नगर पालिका अध्यक्ष ने की ये अपील
    Blog

    कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 29 मार्च को भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन-नगर पालिका अध्यक्ष ने की ये अपील

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMarch 28, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 29 मार्च को भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन-नगर पालिका अध्यक्ष ने की ये अपील

    Oplus_131072

    आरंग। जन-सेवा और समर्पण की नई इबारत लिखते हुए, छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के जन्मदिवस के पावन उपलक्ष्य में आरंग की धरा पर एक विशाल एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।यह भव्य आयोजन कल 29 मार्च रविवार को पीएम श्री उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में संपन्न होगा। क्यूरवे एवं रायपुर के प्रतिष्ठित श्री नारायणा हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में चिकित्सा जगत की दिग्गज हस्तियां अपनी सेवाएँ देंगी।शिविर का मुख्य आकर्षण छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील खेमका होंगे उनके साथ ही विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक बड़ी टीम मौजूद रहेगी, जिनमें शामिल हैं-नेत्र रोग, हड्डी रोग, त्वचा रोग, प्लास्टिक सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल एवं शिशु रोग तथा जनरल मेडिसिन शुगर, बीपी (रक्तचाप) और ईसीजी (ECG) जैसी महत्वपूर्ण जाँचें मौके पर ही की जाएंगी। मरीजों को विशेषज्ञों द्वारा परामर्श के साथ-साथ मुफ्त दवाइयां भी वितरित की जाएंगी।इस सेवा यज्ञ में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन, जनपद अध्यक्ष टाकेश्वरी मुरली साहू, डॉ. सुनील खेमका प्रबंध निदेशक श्री नारायण चैरिटेबल हॉस्पिटल, रायपुर एवं स्वास्थ्य विभाग की सभापति भानमती राकेश सोनकर सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहकर जन-जागरूकता का संचार करेंगे।नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने कार्यक्रम स्थल पर पहुच कर कार्यक्रम की अंतिम तैयारी का अवलोकन किया तथा क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र के विधायक एवं केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित यह यह स्वास्थ्य शिविर पूरी तरह से जनमानस की सेवा के लिए समर्पित है। हमारा लक्ष्य है कि अंतिम छोर के व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुँचे। क्षेत्रवासी अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस निःशुल्क शिविर का लाभ उठाएं।” तथा शिविर प्रातः 9 बजे से शुरू हो जाएगा।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    June 26, 2026

    मानसून की दगाबाजी और पंचायत के फैसले की किसानों पर दोहरी मार-अब किराए के टैंकरों से सींचा जा रहा सरना धान का थरहा-संकट में 15 एकड़ की खेती

    June 26, 2026

    असाक्षरों को साक्षर करने चला अभियान-असाक्षरों ने ग्राम सभा में ली साक्षर होने की शपथ

    June 25, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    Vinod GuptaJune 26, 202689 Views

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान आरंग। आरंग विधान…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.