कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन-नव चयनित IAS ने छात्रों को विश्वास दिलाया कि सीमित संसाधनों के बावजूद हासिल की जा सकती सफलता

आरंग। बद्री प्रसाद लोधी स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय आरंग में आज कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उनके भविष्य के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना था।संस्था प्रमुख प्राचार्य डॉ अभया रा जोगलेकर ने संजय डहरिया को यूपीएससी में सफलता की बधाई दी। कार्यक्रम के मुख्य मार्गदर्शक नव चयनित IAS संजय डहरिया रहे। उन्होंने अपने संघर्षपूर्ण जीवन, कठिन परिश्रम और निरंतर प्रयासों के अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन और समर्पण के साथ अध्ययन करने से किसी भी परीक्षा में सफलता प्राप्त की जा सकती है।उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उचित रणनीति, समय प्रबंधन तथा आत्मविश्वास बनाए रखने के महत्व पर विशेष बल दिया। उन्होंने ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले छात्रों को यह विश्वास दिलाया कि सीमित संसाधनों के बावजूद भी सफलता हासिल की जा सकती है, यदि दृढ़ संकल्प और मेहनत हो।

कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र घृतलहरे कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा किया गया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक प्राध्यापक डॉ अविनाश लाल, डॉ एल पी शर्मा, डॉ साधना दीक्षित,प्रो अविनाश सिंग, प्रो भुनेश्वर साहू, प्रो मनोहर मारकंडे, प्रो ज्ञानेश शुक्ला, प्रो भावना पुरबिया, अतिथि व्याख्याता डॉ उपेंद्र साहू, महेंद्र साहू, सचिन कोशले एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया। अंत में आयोजकों ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विनोद गुप्ता-आरंग


