आज 18 मार्च को जुटेंगे पूर्व छात्र एवं शिक्षक-अरुंधती देवी शासकीय विद्यालय आरंग में पूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन

आरंग।पीएम श्री अरुंधती देवी शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय आरंग में पूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन स्पंदन” यादों की धड़कन, अपनेपन का संगम के रूप में 18 मार्च को स्कुल प्रांगण में ही किया जा रहा है।प्राचार्या श्रीमती संध्यारानी बारीक ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताई की इस आयोजन में पूर्व छात्रो के पूर्व शिक्षको को भी आमंत्रित किया गया है।इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय की पुरानी यादों को फिर से जीने पुराने मित्रों और गुरुओं से मिलने का विशेष अवसर मिलेगा।कार्यक्रम 18 मार्च 2026 बुधवार को प्रातः 11:30 बजे से पीएम श्री अरुंधती देवी शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय आरंग, रायपुर (छ.ग.) में आयोजित है।
विनोद गुप्ता-आरंग



