श्रृंगी रक्त मोक्षण चिकित्सा (नेचुरोपैथी) शिविर का आयोजन-इतने मरीजो ने लिया चिकित्सा लाभ

आरंग। श्री राधा कृष्ण मंदिर आरंग के तत्वाधान में श्रृंगी रक्त मोक्षण चिकित्सा (नेचुरोपैथी) शिविर का आयोजन 14 मार्च 2026 शनिवार को संपन्न हुआ, पतंजलि योगग्राम ,वेलनेस सेंटर हरिद्वार से प्रशिक्षित राम अवतार के द्वारा उपचार किया गया, जिसका लाभ विगत अनेक वर्षों से विभिन्न ज्वाइंट पेन से दर्द पीड़ित12 लोगो ने चिकित्सा लाभ लिया। जिसमें आजाद चौक आरंग निवासी सुनीता सैनिक जो बिना वाकर के चल नहीं पाती थीं वो चिकित्सा उपरांत तुरंत बहुत राहत महसूस करते हुए बिना सहारे से चलने लगीं, जो इस आयोजन की बड़ी उपलब्धि रही। इस आयोजन में राम शर्मा रायपुर योग प्रचारक पतंजलि योग शिक्षा का विशेष सहयोग रहा।साथी श्री राधा कृष्ण मंदिर ट्रस्ट ने भविष्य में और ऐसे बड़े शिविर का आयोजन लेने का संकल्प लिया।
विनोद गुप्ता-आरंग
