Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शिक्षा के क्षेत्र में नया सवेरा-शासकीय प्राथमिक विद्यालय अब होंगे ‘मिशन उत्कर्ष’ की छांव में

    June 28, 2026

    राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-आरंग ब्लॉक में 90 प्रतिशत बच्चो को पिलाई गई पल्स पोलियो की ड्राप-कल से घर घर जा कर पिलाई जायेगी दवा….

    June 28, 2026

    विद्यालय में आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग का हुआ आयोजन-इन विषयो पर की गई चर्चा….

    June 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 28
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आपदा प्रबंधन की जिला स्तरीय मॉक ड्रिल का आयोजन-विभिन्न आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों ने निभाई सक्रिय भागीदारी
    Blog

    आपदा प्रबंधन की जिला स्तरीय मॉक ड्रिल का आयोजन-विभिन्न आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों ने निभाई सक्रिय भागीदारी

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMarch 11, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आपदा प्रबंधन की जिला स्तरीय मॉक ड्रिल का आयोजन-विभिन्न आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों ने निभाई सक्रिय भागीदारी

    आरंग इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के एसईआरपीएल (SERPL), रायपुर परिसर में रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल एवं न्यूक्लियर (CBRN) आपदा से निपटने की तैयारियों का आकलन करने के लिए जिला स्तरीय मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस अभ्यास में जिला प्रशासन तथा विभिन्न आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।मॉक ड्रिल की शुरुआत दोपहर 12:18 बजे एमएस ट्रांसमिक्स टैंक से उत्पाद के ओवरफ्लो की परिकल्पित स्थिति से की गई, जिसके बाद लेवल-1 आपातकाल घोषित किया गया। उत्पाद की निकासी के दौरान 12:24 बजे काल्पनिक आग लगने की स्थिति उत्पन्न हुई, जिससे लेवल-2 आपातकाल घोषित किया गया।स्थिति के और गंभीर होने पर टैंक की छत उड़ जाने की काल्पनिक स्थिति मानते हुए 12:31 बजे लेवल-3 आपातकाल घोषित किया गया और जिला प्रशासन ने मौके पर कमान संभाली। तत्पश्चात अग्निशमन दलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12:40 बजे तक आग पर नियंत्रण पा लिया। इसके बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।सभी आवश्यक कार्रवाई पूर्ण होने के बाद जिला प्रशासन द्वारा दोपहर 1:10 बजे ‘ऑल क्लियर’ घोषित कर मॉक ड्रिल का सफल समापन किया गया।इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य CBRN आपदा की स्थिति में जिला प्रशासन, आपातकालीन सेवाओं और इंडियन ऑयल के कर्मचारियों की तैयारी, समन्वय तथा त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण करना था, ताकि वास्तविक आपात स्थिति में प्रभावी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।इस मॉक ड्रिल में अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, एडीएम रायपुर उमाशंकर बंदे, प्रभारी अधिकारी राहत शाखा एवं डिप्टी कलेक्टर उपेन्द्र किण्डो, एसडीएम आरंग श्रीमती अभिलाषा पैंकरा, सीएसपी माना, तहसीलदार श्रीमती ज्योति मसियारे एवं नायब तहसीलदार आरंग, एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ के अधिकारी, जिला चिकित्सा टीम, सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं आपातकालीन दल उपस्थित रहे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    शिक्षा के क्षेत्र में नया सवेरा-शासकीय प्राथमिक विद्यालय अब होंगे ‘मिशन उत्कर्ष’ की छांव में

    June 28, 2026

    राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-आरंग ब्लॉक में 90 प्रतिशत बच्चो को पिलाई गई पल्स पोलियो की ड्राप-कल से घर घर जा कर पिलाई जायेगी दवा….

    June 28, 2026

    विद्यालय में आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग का हुआ आयोजन-इन विषयो पर की गई चर्चा….

    June 28, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शिक्षा के क्षेत्र में नया सवेरा-शासकीय प्राथमिक विद्यालय अब होंगे ‘मिशन उत्कर्ष’ की छांव में

    Vinod GuptaJune 28, 2026147 Views

    शिक्षा के क्षेत्र में नया सवेरा-शासकीय प्राथमिक विद्यालय अब होंगे ‘मिशन उत्कर्ष’ की छांव में…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.