Blog

होली नशे से नहीं,रंगो से मनाए विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन-लोगो ने की सराहना…

होली नशे से नहीं,रंगो से मनाए विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन-लोगो ने की सराहना…

रायपुर।संकल्प सांस्कृतिक समिति की डायरेक्टर मनीषा शर्मा के निर्देशन में संकल्प नशा मुक्ति केंद्र शंकर नगर रायपुर ,राज्य समन्वयक एजेंसी रायपुर,और अग्रसेन कालेज पुरानी बस्ती के MSW के छात्र छात्राओं ने शंकर नगर फ्लाई ओवर के नीचे होली पर्व को देखते हुए ,होली नशे से नहीं,रंगो से मनाए विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया,जिसमें पोस्टर के माध्यम से सड़क पर आने जाने वालों को होली में नशा नहीं करने हेतु जागरूक किया गया,बहुत से राहगीरों को यह अभियान बहुत पसंद आया उन्होंने इस अभियान की सराहना भी कुछ लोगों ने सदस्यों और छात्र छात्राओं के साथ सेल्फी लेकर भी उनका मनोबल बढ़ाया ,कुछ व्यक्तियों ने इसे रायपुर के प्रमुख चौक चौराहे पर करने का सुझाव भी दिया ,कार्यक्रम में संकल्प सांस्कृतिक समिति द्वारा संचालित संकल्प नशा मुक्ति केंद्र,और slca के सदस्य तथा अग्रसेन कालेज के प्रोफेसर व छात्र छात्राओं का विशेष योगदान रहा ।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button