Blog

आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज आरंग परिक्षेत्र का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज आरंग परिक्षेत्र का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

आरंग।आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज आरंग परिक्षेत्र 17 गांवों का वार्षिक अधिवेशन 21 फरवरी को बेनीडीह आरंग में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष डोमन सिंह धुव द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात बुजुर्ग सम्मान सामाजिकमंदिर पुजारी चंद किशोर मरई एवं कार्यकर्ताओ का सम्मान तथा सरपंच यशवंत निषाद का सम्मान किया गया। सरपंच ने अपने उद्बोधन में बच्चों को अच्छी शिक्षा संस्कार परवरिश देने में जोर दिया गया। आभार प्रकट करते हुए अध्यक्ष डोमन सिंह ध्रुव ने समाज को नशामुक्त समाज सामाजिक कार्यक्रमों आपसी सहयोग बेटी बेटा को एक अच्छा नागरिक बनाने पर जोर दिया गया। अंत में वार्षिक आय व्यय लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवकुमार ध्रुव मालिक ध्रुव महेश ध्रुव फागुलाल ध्रुव ललीत ध्रुव रोशन ध्रुव राजकुमार ध्रुव आदि उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button