Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शिक्षा के क्षेत्र में नया सवेरा-शासकीय प्राथमिक विद्यालय अब होंगे ‘मिशन उत्कर्ष’ की छांव में

    June 28, 2026

    राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-आरंग ब्लॉक में 90 प्रतिशत बच्चो को पिलाई गई पल्स पोलियो की ड्राप-कल से घर घर जा कर पिलाई जायेगी दवा….

    June 28, 2026

    विद्यालय में आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग का हुआ आयोजन-इन विषयो पर की गई चर्चा….

    June 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 29
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»राष्ट्रीय युवा शक्ति के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की यहाँ मनाई गई163वीं जयंती
    Blog

    राष्ट्रीय युवा शक्ति के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की यहाँ मनाई गई163वीं जयंती

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJanuary 12, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रीय युवा शक्ति के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की यहाँ मनाई गई163वीं जयंती

    Oplus_131072

    आरंग। अग्रसेन योगासन शाखा एवं लक्ष्मी नारायण मंदिर अग्रवाल पारा आरंग के संयुक्त प्रयास से आज विक्रम संवत 2082 , माघ मास , कृष्ण पक्ष नवमी तिथि को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में स्वामी विवेकानंद जी की 163 वी जयंती मनाई गई।अग्रसेन योगासन शाखा अपने नित्य दिनचर्या आसन , प्राणायाम , ध्यान योग एवं ध्वज प्रणाम के बाद मुख्य अतिथि वीरेंद्र ( गोलू ) कण्डरा पार्षद तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष कामता पाल द्वारा स्वामी विवेकानंद जी डॉ. केशव बलीराम हेडगेवार एवं गुरुजी सदाशिव गोलवलकर की छाया चित्र पर पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीरेंद्र कण्डरा द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि स्वामी जी भारत के ध्यान योग एवं वेदांत ज्ञान को पश्चिम देशों तक एवं वहां की विज्ञान ज्ञान को भारत में लाना चाहते थे । उनका कथन था उठो जागो एवं तब तक कार्य करते रहो जब तक सफलता न मिले। कामता पाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा अवस्था अधिक संवेदन शील होता है यदि सही मार्गदर्शक मिल जाय तो उसके लिए कोई असंभव नही है । मुरारी लोधी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी भारत की शिक्षा ,गरीबी एवं दरिद्रता से बहुत चिंतित थे प्रत्येक व्यक्ति तक शिक्षा सुलभ हो , शिक्षा से व्यक्ति में सोचने समझने की शक्ति आती है। शिक्षा जीवन के लिए और जीवन देश के लिए होना चाहिये ।यदि यह भाव व्यक्ति में आयें तब वह स्वार्थ को त्याग कर देश एवं समाज सेवा में संलग्न होगा । स्वामी जी समाज सुधारक ,आध्यात्मिक गुरु एवं युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे।अमिताभ अग्रवाल ने कहा कि युवा राष्ट की शक्ति एवं भारत की आत्मा है।दीपक साहेब गुरुगोश्वमि ने कहा कि शिक्षा केवल धन कमाने का साधन नही अपितु चरित्र निर्माण का आधार है उन्होंने शिकागो विश्व धर्म सभा का उल्लेख करते हुए स्वामी जी की बात कही भारत समस्त धर्मों की जननी है । जिस प्रकार विभिन्न नदियां , जल स्रोत समुद्र में मिलती है उसी प्रकार समस्त जीव एक ईश्वर में विलीन होती है इस अवसर पर , रविन्द्र अग्रवाल , अभिनेष अग्रवाल , ओमप्रकाश गुप्ता ,शंकर पाल , गोपाल पाल , बलराम साहू ,एवं रामकुमार कंसारी आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार ठाकुर एवं आभार व्यक्त बृजेश अग्रवाल द्वारा किया गया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    शिक्षा के क्षेत्र में नया सवेरा-शासकीय प्राथमिक विद्यालय अब होंगे ‘मिशन उत्कर्ष’ की छांव में

    June 28, 2026

    राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-आरंग ब्लॉक में 90 प्रतिशत बच्चो को पिलाई गई पल्स पोलियो की ड्राप-कल से घर घर जा कर पिलाई जायेगी दवा….

    June 28, 2026

    विद्यालय में आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग का हुआ आयोजन-इन विषयो पर की गई चर्चा….

    June 28, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शिक्षा के क्षेत्र में नया सवेरा-शासकीय प्राथमिक विद्यालय अब होंगे ‘मिशन उत्कर्ष’ की छांव में

    Vinod GuptaJune 28, 2026159 Views

    शिक्षा के क्षेत्र में नया सवेरा-शासकीय प्राथमिक विद्यालय अब होंगे ‘मिशन उत्कर्ष’ की छांव में…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.