Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    बड़ी उपलब्धि-मानसी ने अभावों को मात देकर लहराया परचम-12वीं कॉमर्स में 96.40% के साथ टॉप-10 में बनाई जगह

    April 30, 2026

    इस स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वी बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन-इतने विद्यार्थियों ने की प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण…

    April 30, 2026

    आज नरसिंग नाथ जयंती-नवागांव तथा आरंग में इतने बजे से होगा अभिषेक पूजन एवं हवन….

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 30
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»धर्म-शिव महापुराण कथा सत्संग का तीसरा दिन-शिव भक्ति का पथ जितना सरल है, उतना ही गूढ़ और रहस्यमय भी है-पं.प्रेमकिशोर
    Blog

    धर्म-शिव महापुराण कथा सत्संग का तीसरा दिन-शिव भक्ति का पथ जितना सरल है, उतना ही गूढ़ और रहस्यमय भी है-पं.प्रेमकिशोर

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJanuary 11, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    धर्म-शिव महापुराण कथा सत्संग का तीसरा दिन-शिव भक्ति का पथ जितना सरल है, उतना ही गूढ़ और रहस्यमय भी है-पं.प्रेमकिशोर

    Oplus_131072

    आरंग।रामलीला चौक तूता नया रायपुर में जय माँ शीतला (शाकम्भरी) जस झांकी परिवार, ग्रामवासी एवं मानस मंडली तूता के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार से प्रारम्भ शिवमहापुराण कथा सत्संग के तीसरे दिन कथा व्यास पं. प्रेमकिशोर शर्मा ने रुद्राक्ष महिमा विल्बपत्र व नारद मोह कथा का श्रवण कराते हुए कहा कि शिव भक्ति का पथ जितना सरल है, उतना ही गूढ़ और रहस्यमय भी। शिव कृपा पाने के लिए न तो आडंबर की आवश्यकता है और न ही कठिन साधनाओं की यदि आवश्यकता है तो सच्ची श्रद्धा और निष्कपट भाव की। यही संदेश रुद्राक्ष महिमा, बिल्व पत्र की महत्ता और नारद मोह की प्रेरक कथा में निहित है, जिसका भावपूर्ण वर्णन कथा व्यास पं. प्रेमकिशोर ने किया।कथा व्यास ने बताया कि रुद्राक्ष केवल एक बीज नहीं, बल्कि स्वयं भगवान शिव के अश्रु से उत्पन्न दिव्य वरदान है। शास्त्रों के अनुसार जब संसार के कल्याण के लिए भगवान शिव ने ध्यान में नेत्र खोले, तब उनके करुणामय अश्रु धरती पर गिरे और उनसे रुद्राक्ष का जन्म हुआ। रुद्राक्ष धारण करने से मानसिक शांति, रोगों से मुक्ति और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। सच्चे भाव से धारण किया गया रुद्राक्ष शिव कृपा का सजीव प्रतीक बन जाता है।इसके पश्चात कथा में बिल्व पत्र की महिमा का सुंदर वर्णन हुआ। पं. प्रेमकिशोर ने कहा कि भगवान शिव को बिल्व पत्र अत्यंत प्रिय है। त्रिदल वाला बिल्व पत्र त्रिगुण सत्व, रज और तम का प्रतीक है, जिसे अर्पित कर भक्त अपने अवगुणों का त्याग करता है। शास्त्रों में कहा गया है कि यदि कोई भक्त श्रद्धा से एक बिल्व पत्र भी शिवलिंग पर अर्पित करता है, तो उसे हजारों स्वर्ण दानों के दान का पुण्य प्राप्त होता है। बिल्व पत्र का स्पर्श मात्र भी पापों का क्षय कर देता है।कथा का अत्यंत रोचक और शिक्षाप्रद प्रसंग नारद मोह का रहा। देवर्षि नारद, जो स्वयं परम ज्ञानी और नारायण के अनन्य भक्त हैं, जब अहंकारवश अपनी भक्ति पर गर्व करने लगे, तब भगवान विष्णु ने उन्हें माया का अनुभव कराने हेतु मोह में डाला। नारद जी सांसारिक आकर्षण में बंधकर अपने वास्तविक स्वरूप को भूल बैठे। समय बीतने पर जब मोह भंग हुआ, तब उन्हें यह बोध हुआ कि अहंकार ही सबसे बड़ा बंधन है। इस कथा के माध्यम से पं. प्रेमकिशोर ने बताया कि ज्ञान और भक्ति के साथ विनम्रता अनिवार्य है, अन्यथा श्रेष्ठ से श्रेष्ठ साधक भी मोह में पड़ सकता है।कथा व्यास ने अंत में कहा कि रुद्राक्ष, बिल्व पत्र और नारद मोह तीनों ही हमें एक ही संदेश देते हैं कि भक्ति में भाव सर्वोपरि है। जब मन निर्मल, भाव शुद्ध और अहंकार शून्य हो, तब भगवान शिव स्वयं भक्त के हृदय में वास करते हैं।कथा स्थल पर भारत पटेल शत्रुहण पटेल एवन कुमार पटेल,कोमल पटेल, अजय पटेल दिनेश्वर बैस हरिशंकर बैस सहित बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओ ने आध्यात्मिक रसधारा में भावविभोर हो उठे और हर हर महादेव के जयघोष से वातावरण शिवमय हो गया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    बड़ी उपलब्धि-मानसी ने अभावों को मात देकर लहराया परचम-12वीं कॉमर्स में 96.40% के साथ टॉप-10 में बनाई जगह

    April 30, 2026

    इस स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वी बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन-इतने विद्यार्थियों ने की प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण…

    April 30, 2026

    आज नरसिंग नाथ जयंती-नवागांव तथा आरंग में इतने बजे से होगा अभिषेक पूजन एवं हवन….

    April 30, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    बड़ी उपलब्धि-मानसी ने अभावों को मात देकर लहराया परचम-12वीं कॉमर्स में 96.40% के साथ टॉप-10 में बनाई जगह

    Vinod GuptaApril 30, 2026

    बड़ी उपलब्धि-मानसी ने अभावों को मात देकर लहराया परचम-12वीं कॉमर्स में 96.40% के साथ टॉप-10…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.