14 को भव्य मड़ई मेला- सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन

आरंग। ग्राम पंचायत उमरिया में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर 14 जनवरी को भव्य मड़ई मेला का आयोजन सरपंच अशोक कुमार बंदे के नेतृत्व में आयोजित किया गया है।मड़ई मेले को लेकर ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। मड़ई मेला का शुभारंभ दोपहर 3 बजे से होगा, जबकि अतिथियों का आगमन सायं 5 बजे से प्रस्तावित है।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गुरु खुशवंत साहेब, कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती भीनू सुजीत गिदौड़े जिला पंचायत सदस्य रायपुर एवं श्रीमती सरोजनी दिवाकर जांगड़े जनपद पंचायत सदस्य आरंग शामिल होंगी।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत उमरिया के सरपंच अशोक कुमार बंदे, उपसरपंच अर्जुन कुमार भारती सहित समस्त पंचगण की उपस्थिति रहेगी। वहीं निषाद समाज की ओर से लक्ष्मीनाथ निषाद (अध्यक्ष), हीरामन निषाद (उपाध्यक्ष), गोविंद निषाद (कोषाध्यक्ष), संतराम निषाद (सचिव), गानीराम निषाद (विशेष सलाहकार) एवं समस्त निषाद समाज उमरिया सक्रिय सहभागिता निभाएंगे।मड़ई मेला के अवसर पर रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़िया छैला नाच पार्टी, गरीब किसान जिला कबीरधाम द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी।
विनोद गुप्ता-आरंग



