Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आवास प्लस 2.0-​आवास सूची में भारी गड़बड़ी का जिला पंचायत सदस्य ने लगाया आरोप-की निष्पक्ष जांच की मांग

    June 29, 2026

    राष्ट्रीय डिजिटल कवि सम्मेलन में गूंजी ‘कोसल मंच’ के कवियों की आवाज

    June 29, 2026

    गरीबों के आशियाने उजाड़ने से पहले पुनर्वास क्यों नहीं..?…नकटी में प्रशासन की कार्रवाई पर डॉ. शिवकुमार डहरिया ने उठाये सवाल….

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 30
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»नवीन ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न निर्माण पर विकासखंड स्त्रोत समूह का प्रशिक्षण सम्पन्न-उच्च गुणवत्ता वाले प्रश्न–पत्र निर्माण की दिशा में अहम पहल
    Blog

    नवीन ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न निर्माण पर विकासखंड स्त्रोत समूह का प्रशिक्षण सम्पन्न-उच्च गुणवत्ता वाले प्रश्न–पत्र निर्माण की दिशा में अहम पहल

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaDecember 13, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नवीन ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न निर्माण पर विकासखंड स्त्रोत समूह का प्रशिक्षण सम्पन्न-उच्च गुणवत्ता वाले प्रश्न–पत्र निर्माण की दिशा में अहम पहल

    आरंग। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) शंकर नगर में 08 से 12 दिसंबर 2025 तक आयोजित विकासखंड स्त्रोत समूह प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी नवीन ब्लूप्रिंट के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण प्रश्न पत्र निर्माण, ब्लूम टैक्सनॉमी की समझ, एवं शिक्षण शास्त्र की आधुनिक पद्धतियों पर केंद्रित यह प्रशिक्षण शिक्षकों के कौशल उन्नयन के लिए अत्यंत सार्थक सिद्ध हुआ।प्रशिक्षण के दौरान विषयवार ब्लूप्रिंट के आधार पर प्रश्न निर्माण, अध्यायवार भारांक निर्धारण, अधिगम उद्देश्यों की पहचान, तथा स्मरण से लेकर सृजन स्तर तक के ब्लूम टैक्सनॉमी तत्वों को प्रश्न निर्माण में शामिल करने पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। विशेषज्ञों ने कौशल आधारित, संतुलित एवं पारदर्शी प्रश्न पत्र तैयार करने के तकनीकी पहलुओं पर विशेष जोर दिया।आरंग विकासखंड से विभिन्न विषयों के स्त्रोत समूह प्रशिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।भौतिक शास्त्र विषय से महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीवा के व्याख्याता रवि कुमार वर्मा,मंदिर हसौद स्थित मातृ सदन हायर सेकेंडरी स्कूल से श्रीमती स्मृति सिंह,रसायन शास्त्र से उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिलाई की श्रीमती विनीता वर्मा,गणित से उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खौली के श्री एम.एल. चंद्राकर,तथा जीव विज्ञान विषय से उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखौली की श्रीमती संगीता यादव ने प्रशिक्षक के रूप में प्रशिक्षण में भाग लिया।प्रशिक्षण सत्रों का संचालन श्रीमती कुमकुम झा, श्रीमती वेणुका यादव, राम अवतार वर्मा, अनिल काठले तथा श्रीमती श्वेता मिश्रा द्वारा किया गया। विशेषज्ञों ने नवीन प्रश्न निर्माण पद्धति, दक्षता आधारित मूल्यांकन तथा पाठ्यक्रम अनुरूप अधिगम परिणामों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।कार्यक्रम के अंतिम चरण में प्रतिभागियों ने ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न निर्माण का व्यावहारिक अभ्यास किया, जिससे आगामी परीक्षाओं हेतु वैज्ञानिकता, तर्कसंगतता और गुणवत्ता से परिपूर्ण प्रश्नपत्र तैयार करने का अनुभव मिला।शिक्षकों में 21वीं सदी के कौशल, तर्कपूर्ण सोच एवं उन्नत शिक्षण अधिगम तकनीकों को विकसित करने की दिशा में यह प्रशिक्षण एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आवास प्लस 2.0-​आवास सूची में भारी गड़बड़ी का जिला पंचायत सदस्य ने लगाया आरोप-की निष्पक्ष जांच की मांग

    June 29, 2026

    राष्ट्रीय डिजिटल कवि सम्मेलन में गूंजी ‘कोसल मंच’ के कवियों की आवाज

    June 29, 2026

    गरीबों के आशियाने उजाड़ने से पहले पुनर्वास क्यों नहीं..?…नकटी में प्रशासन की कार्रवाई पर डॉ. शिवकुमार डहरिया ने उठाये सवाल….

    June 29, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आवास प्लस 2.0-​आवास सूची में भारी गड़बड़ी का जिला पंचायत सदस्य ने लगाया आरोप-की निष्पक्ष जांच की मांग

    Vinod GuptaJune 29, 2026217 Views

    आवास प्लस 2.0-​आवास सूची में भारी गड़बड़ी का जिला पंचायत सदस्य ने लगाया आरोप-की निष्पक्ष…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.