वन्दे मातरम पर देश मे चल रहे विवाद पर इन्होंने रखा अपना पक्ष

आरंग।इन दिनों भारत देश के राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम पर देश मे सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी का दौर चल रहा है जिस पर अपना राय रखते हुए शिवसेना रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष राकेश शर्मा और नगर अध्यक्ष राज दुबे ने कहा कि वन्दे मातरम हमारे देश का राष्ट्रीय गीत है जिसका सम्मान सभी जाति धर्म वर्ग के भारतीयों को करना चाहिए।भारत मे अंग्रेज भारतीयों को7 अपने नेशनल सॉन्ग गॉड सेव द क्वीन गाने को मजबूर करते थे इसलिए बंकिम चंद्र चटर्जी ने ऐसा गीत लिखने का संकल्प लिया जो भारतीय विकल्प बने तब 07 नवम्बर 1875 को बंकिम चंद्र चटर्जी ने वन्दे मातरम की रचना की जिसका मकसद भारत माता को देवी दुर्गा के रूप मे चित्रित करने का था ताकि भारतीयों के धार्मिक भावना को राष्ट्रभक्ति मे बदला जा सके वन्दे मातरम की रचना को बंकिम चंद्र चटर्जी ने पहली बार साल 1882 मे अपने उपन्यास आनंदमठ मे प्रकाशित किया इस वक्त विवाद है कि कांग्रेस ने आजादी के बाद इसे काट छांट के छोटा किया जिस पर देश के संसद मे सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर बहस भी चल रहा है।
विनोद गुप्ता-आरंग



