Blog

विशाल हिंदू सम्मेलन की तैयारियां तेज-मंदिर प्रांगण में दो चरणों की हुई बैठकों में बनी रूपरेखा

विशाल हिंदू सम्मेलन की तैयारियां तेज-मंदिर प्रांगण में दो चरणों की हुई बैठकों में बनी रूपरेखा

आरंग। माता कौशिल्या की पावन नगरी चंदखुरी में आयोजित होने वाले विशाल हिंदू सम्मेलन की तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं। आगामी 12 दिसंबर को मंदिर प्रांगण में होने वाले इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति लगातार बैठकों के माध्यम से व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रही है।इस दौरान रविवार को सम्मेलन तैयारियों की समीक्षा हेतु दूसरी महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में विभाग प्रचारक रोहित पाटीदार, जिला कार्यवाहक लोकनाथ साहू, जिला अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण श्याम नारंग, जिला महामंत्री रायपुर ग्रामीण ललिता कृष्णा वर्मा, मंडल अध्यक्ष मंदिर हसौद गोपाल वर्मा, संसद प्रतिनिधि जनपद पंचायत आरंग कृष्णा वर्मा, तथा नगर पंचायत चंदखुरी के अध्यक्ष प्रतीक बैस शामिल हुए। उपस्थित पदाधिकारियों ने सम्मेलन के लिए सुरक्षा, यातायात, स्वागत, जलपान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की तैयारियों का जायजा लिया।आयोजन समिति का कहना है कि इस बार सम्मेलन में आसपास के अनेक क्षेत्रों से भारी संख्या में हिंदुओ के आने की उम्मीद है। माता कौशिल्या की जन्मभूमि में होने वाले इस धार्मिक आयोजन को अविस्मरणीय बनाने के लिए गांव-गांव में जनसंपर्क भी चल रहा है।चंदखुरी में होने वाला यह विशाल हिंदू सम्मेलन सामाजिक जागरण, सांस्कृतिक एकता और आस्था के संगम का भव्य आयोजन बनने जा रहा है।आपको बता दे की हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में अतुल लिमये सह सरकार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सम्मेलन को संबोधित करेंगे तथा सम्मेलन के मुख्य अतिथि अजय यादव निदेशक छ.ग. पुलिस अकादमी चंदखुरी होंगे।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button