बड़ी खबर-कल से शुरू हो जायेगी पेयजल की नियमित आपूर्ति-अध्यक्ष और CMO के मार्गदर्शन में मरम्मत कार्य हुआ पूरा…

आरंग। पारागांव निसदा मार्ग में रेलवे पटरी के पास भारत माला मार्ग निर्माण के दौरान पेयजल की मुख्य पाइप लाइन टूट जाने से आरंग नगर में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गया था।जिसको लेकर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने सक्रियता दिखाते हुए तत्काल मरम्मत हेतु अधिकारियो तथा कर्मचारियो को निर्देश दिए। पालिका के कर्मचारी अधिकारी तत्काल मरम्मत कार्य में जुट गए तथा लगातार कार्य करते हुए आज शाम को मरम्मत कार्य पूरा कर पानी टँकी तक पानी पहुचाने का कार्य शुरू भी कर दिए। पेयजल जैसे महत्वपूर्ण समस्या के प्रति गंभीरता दिखाते हुए अध्यक्ष डॉ संदीप जैन तथा CMO शीतल चंद्रवंशी लगातार मॉनिटरिंग करते आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे।

इंजी हरीश मांझी तथा केशनाथ साहू तथा पालिका स्टाफ़ द्वारा यहां कार्य करते हुए नागरिको को पेयजल उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। भारत माला प्रोजेक्ट के अधिकारियो को बिना किसी पूर्व सूचना के गड्ढे किये जाने पर अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने नाराजगी जताते हुए भविष्य में ऐसा कार्य नही करने के कडा निर्देश दिया गया। कल सुबह से नागरिको को नियमित पेयजल की आपूर्ति शुरू हो जायेगी।
विनोद गुप्ता-आरंग



