Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    June 30, 2026

    बरसात से पहले स्कूलों की साफ-सफाई के निर्देश जारी-

    June 30, 2026

    तहसीलदार के अवकाश में चले जाने से आरंग तहसील में काम काज ठप्प-किसान और विद्यार्थी ज्यादा परेशान

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»युवा कांग्रेस ने सिलतरा हादसे पर SP को सौंपा ज्ञापन-दोषियों पर FIR और उच्च स्तरीय जाँच की माँग
    Blog

    युवा कांग्रेस ने सिलतरा हादसे पर SP को सौंपा ज्ञापन-दोषियों पर FIR और उच्च स्तरीय जाँच की माँग

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 27, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    युवा कांग्रेस ने सिलतरा हादसे पर SP को सौंपा ज्ञापन-दोषियों पर FIR और उच्च स्तरीय जाँच की माँग

    Oplus_131072

    आरंग। आज 27 सितम्बर 2025छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ग्रामीण संगठन के जिला अध्यक्ष सजल चंद्राकर ने आज राजधानी रायपुर में पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर सिलतरा स्थित गोदावरी प्लांट हादसे को लेकर चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।सजल चंद्राकर ने कहा कि सिलतरा में गोदावरी प्लांट में हुई यह दर्दनाक दुर्घटना केवल कुछ श्रमिकों की जान लेने वाली घटना नहीं है, बल्कि यह प्रदेश की औद्योगिक व्यवस्था में व्याप्त लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का बड़ा उदाहरण है। 06 श्रमिकों की मौत और कई लोगों का गंभीर रूप से घायल होना यह साबित करता है कि प्रबंधन और मालिक ने केवल मुनाफे पर ध्यान दिया और श्रमिकों की जान को दरकिनार कर दिया।यह हादसा केवल पीड़ित परिवारों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए एक गहरी पीड़ा है। हर रोज मेहनत करके अपने परिवार का पेट पालने वाले मजदूर अगर ऐसे असुरक्षित माहौल में काम करने को मजबूर होंगे, तो यह सरकार और प्रशासन दोनों की बड़ी विफलता है।हमारी माँग है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो, पीड़ित परिवारों को न्याय मिले और घायल श्रमिकों को सर्वोत्तम इलाज मिले। यदि सरकार और प्रशासन इस गंभीर मामले को हल्के में लेते हैं तो युवा कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी, हम सड़क से सदन तक आंदोलन करेंगे।उन्होंने आगे कहा कि इस संदर्भ में हमारी चार प्रमुख माँगें हैं 01.प्लांट के मालिक एवं जिम्मेदार प्रबंधन अधिकारियों पर तत्काल FIR दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।02. हादसे की उच्च स्तरीय जाँच कर यह स्पष्ट किया जाए कि किसकी लापरवाही से यह दुर्घटना हुई।03. मृतक श्रमिक परिवारों को उचित मुआवजा एवं घायलों का नि:शुल्क बेहतर उपचार सुनिश्चित किया जाए।04. भविष्य में औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों की सख्ती से जाँच और पालन कराया जाए।सजल चंद्राकर ने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो युवा कांग्रेस व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगी।ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष सजल चंद्राकर के साथ विनोद भक्कू कश्यप, मनहरण वर्मा, अमिताभ घोस, अंकित वर्मा, अनिरुद्ध वर्मा, तीरथ साहू, शुभांशु साहू, बैसाखू सागर, कुलदीप लोधी , रुपेश वर्मा , भूपेंद्र साहू , केतन सिंह , जीत निर्मलकर , ज्वाला गोस्वामी , प्रवेश पांडे एवं अन्य युवा कांग्रेस के साथी उपस्थित थे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    June 30, 2026

    बरसात से पहले स्कूलों की साफ-सफाई के निर्देश जारी-

    June 30, 2026

    तहसीलदार के अवकाश में चले जाने से आरंग तहसील में काम काज ठप्प-किसान और विद्यार्थी ज्यादा परेशान

    June 30, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    Vinod GuptaJune 30, 2026130 Views

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.