दुर्गा उत्सव की प्रारंभिक तैयारियां शुरू-पंडाल निर्माण हेतु भूमि पूजन हुआ सम्पन्न….

आरंग। गणेशोत्सव की शुरुवात के साथ दुर्गा उत्सव की प्रारंभिक तैयारियां भी शुरू हो गई है। श्री सार्वजनिक नवदुर्गोत्सव समिति महामाया पारा आरंग द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री गणेश चतुर्थी के दिन दुर्गा पंडाल निर्माण कार्य का भूमि पूजन समिति के पुरोहित संदीप शर्मा के द्वारा विधि विधान से सम्पन्न कराया गया।भूमि पूजन कार्यक्रम में समिति के संरक्षक पंकज शुक्ला, अध्यक्ष लल्ला साहनी, उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता, कोषाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, सांस्कृतिक सचिव जोगेन्दर ठाकुर,आचार्य अजीत शर्मा सदस्य रमेश साहू विष्णु साहू सत्यनारायण देवांगन उपस्थित रहे।
विनोद गुप्ता-आरंग



