Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शाला प्रवेशोत्सव-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छात्राओं को बांटी साइकिल-खुद साइकिल चला कर बढ़ाया हौसला

    July 1, 2026

    बड़ी खबर-आरंग तहसील को मिला पूर्णकालिक तहसीलदार-इनकी हुई पदस्थापना

    July 1, 2026

    नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के 104.54 करोड़ जारी-उप मुख्यमंत्री ने निधि का सदुपयोग कर शहरी आबादी को समुचित लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

    July 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»शिक्षक साझा मंच आरंग के बैनर तले शिक्षको ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
    Blog

    शिक्षक साझा मंच आरंग के बैनर तले शिक्षको ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 1, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    शिक्षक साझा मंच आरंग के बैनर तले शिक्षको ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

    आरंग। युक्तियुक्तकरण में हुई अनियमितता तथा क्रमोन्नत वेतनमान सहित अन्य मांगों को लेकर शिक्षक साझा मंच आरंग द्वारा आज एक जुलाई को आरंग ब्लॉक मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना प्रदर्शन पश्चात रैली निकालकर अपनी चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, शिक्षा सचिव स्कूल शिक्षा विभाग एवं संचालक लोक शिक्षण संचालनालय के नाम एसडीएम पुष्पेन्द्र शर्मा एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी आरंग दिनेश शर्मा के माध्यम से सौंपा गया। मंच के ब्लॉक संचालक हरीश दीवान, छोटूराम साहू, एवन बंजारे,, छत्रधर दीवान इंद्रजीत वर्मा ने बताया कि राज्य में सरकार द्वारा युक्तियुक्तकरण के नाम भारी भर्राशाही की गई है। जिसमें उम्रदराज शिक्षकों तथा महिलाओं को जबरिया अन्यंत्र भेज दिया गया है। जिसके कारण कई शाला शिक्षक विहीन हो गए हैं। राज्य में प्राचार्यों एवं व्याख्याताओं का पदोन्नति नहीं हो पाई है। जिसके कारण शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहा है।मंच के द्वारा चार सूत्रीय मांग दोषपूर्ण युक्तियुक्तकरण को दुरुस्त कर 2008 के सेटअप के अनुसार शिक्षकों की व्यवस्था किया जाना, सोना साहू प्रकरण को आधार मानते हुए समयमान वेतनमान क्रमोन्नति वेतनमान देने हेतु विभाग से जनरल आदेश जारी करने, नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करते हुए पुरानी पेंशन सहित सम्पूर्ण लाभप्रदान करना व डीएड योग्यता धारी को भी व्याख्याता पदोन्नति में शामिल किया जाना शामिल है।
    बताया गया कि छत्तीसगढ़ के सभी 146 विकास खण्डों सहित आरंग में शासन के शिक्षक विरोधीनीतियों के खिलाफ जमकर हल्ला बोला गया। ब्लॉक संचालको ने बताया कि राज्य सरकार शिक्षकों के आंदोलन को हल्के में लेने की भूल न करे और शिक्षकों को परेशान करना बंद करे अन्यथा पूरे प्रदेशभर के शिक्षक स्कूलों में तालाबंदी कर अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले जायेंगे जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी शासन-प्रशासन की होगी। आज के धरना प्रदर्शन एवं रैली में प्रमुख रूप से शिक्षक साझा मंच के जिला ब्लाक के पदाधिकारी गण एवं शिक्षक गण जिसमें प्रमुख रूप से हरीश दीवान छोटू राम साहू, एवन बंजारे प्रफुल्ल मांझी छत्रधर दीवान, इन्द्र जीत वर्मा ,मनोज मुंछावड,संतोष सोनी सुरेंद्र चंद्रसेन जितेंद्र देवांगन ,चंद्रकांत पटेल,सुशील बेलगहे, सोमचंद धृतलहरे आनंद सोनी,अरविंद वैष्णव नोहर यादव, सुंदर साहू, विनोद यादव तारकेश्वर डडसेना, भूषण जलक्षत्री लक्ष्मीनारायण बारले ,शेष नारायण साहू पन्नालाल खूंटे, विनय पटेल, शिवकुमार खांडे, विमल सोनवानी, टीका राम साहू,गेंद राम पटेल,नीलू देवांगन संध्या चंद्राकर, कनक लता गहलोत, सूर्य भानु बांधे,मनोज जनार्दन, ओमप्रकाश साहू शरद अग्रवाल विष्णु ब्रह्मदेव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक संवर्ग शामिल थे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    शाला प्रवेशोत्सव-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छात्राओं को बांटी साइकिल-खुद साइकिल चला कर बढ़ाया हौसला

    July 1, 2026

    बड़ी खबर-आरंग तहसील को मिला पूर्णकालिक तहसीलदार-इनकी हुई पदस्थापना

    July 1, 2026

    नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के 104.54 करोड़ जारी-उप मुख्यमंत्री ने निधि का सदुपयोग कर शहरी आबादी को समुचित लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

    July 1, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शाला प्रवेशोत्सव-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छात्राओं को बांटी साइकिल-खुद साइकिल चला कर बढ़ाया हौसला

    Vinod GuptaJuly 1, 202622 Views

    शाला प्रवेशोत्सव-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने छात्राओं को बांटी साइकिल-खुद साइकिल चला कर बढ़ाया…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.