Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से की आत्मीय मुलाकात-की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

    October 1, 2026

    अंगना मिलन कार्यक्रम सम्पन्न-उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

    October 1, 2026

    छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने उठाई मजदूरों और वाहन संचालकों की आवाज-03 अक्टूबर को संयुक्त बैठक बुलाने की रखी माँग

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 1
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»युक्तियुक्तकरण के विरोध में कांग्रेस ने खोला मोर्चा-BEO कार्यालय का घेराव कर सौपा ज्ञापन
    Blog

    युक्तियुक्तकरण के विरोध में कांग्रेस ने खोला मोर्चा-BEO कार्यालय का घेराव कर सौपा ज्ञापन

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJune 12, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    युक्तियुक्तकरण के विरोध में कांग्रेस ने खोला मोर्चा-BEO कार्यालय का घेराव कर सौपा ज्ञापन

    आरंग।युक्तियुक्तकरण के तहत 10463 स्कूल बंद करने के भाजपा सरकार के शिक्षा विरोधी नीति को लेकर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी का घेराव कर ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर नारेबाजी किया गया।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग के अध्यक्ष कोमल सिंह साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति में उक्त जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षकों को नई भर्ती न करने पड़े इसलिए साय सरकार द्वारा शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण कर रही है सरकारी शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने शायद सरकार ने षड्यंत्र रचा है, सरकार के इस शिक्षा विरोधी फैसले के खिलाफ पूरे प्रदेश में आक्रोश है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के साय सरकार के इस कदम को रोजगार विरोधी, शिक्षा विरोधी कदम बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार चुनाव के पूर्व 57 हजार शिक्षकों को भारती की घोषणाएं की थी, और अब सरकार में आने के बाद 10463 स्कूल सीधे तौर पर बंद कर दिये गये हैं।इससे प्रदेश में 45000 से अधिक शिक्षकों के पद समाप्त हो जाएंगे, नए सेटअप के नाम पर स्कूलों में शिक्षकों के न्यूनतम पदों की संख्या में कटौती करके शिक्षक के हजारों पद खत्म कर दिया गया, रमन सरकार के दौरान भी प्रदेश में 3300 से अधिक स्कूल बंद कर दिया गया था, जिससे 12000 शिक्षकों को पद को खत्म कर दिया गया था।

    जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष उद्योराम वर्मा ने कहा की युक्ति युक्त कारण के नाम से लोगों को दिगभर्मित किया जा रहा है, अतिशेष शिक्षक होने के बाद भी आरंग ब्लाक के तीन शिक्षक को संकुल समन्वयक बनाना जो बड़ा प्रश्न चिन्ह है।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोमल साहू ने कहा कि युक्तियुक्त करण नियम के तहत संकुल ब्लॉक मुख्यालय में पोस्टिंग होने के बजाय दूसरे ब्लॉक और दूसरे जिले में पोस्टिंग होना दुर्भाग्य है।वर्तमान में छत्तीसगढ़ में प्राइमरी स्कूलों में 21 छात्रों के बीच एक शिक्षक है इसी अनुपात को बढ़ाकर 30 छात्र प्रति शिक्षक और इसी तरह मिडिल स्कूल में 26 छात्र प्रति शिक्षण के रेसियो को बढ़ाकर 35 छात्र प्रति शिक्षक किया जा रहा है जिससे हजारों शिक्षकों की एक तिहाई पद खत्म हो जायेगे। स्कूल को जबरदस्ती बंद किए जाने से न केवल शिक्षक बल्कि फोन 10463 स्कूलों से संलग्न हजारों रसोईया, स्लीपर और मध्यान भोजन बनाने वाली महिला स्वास्थ्य सहायता समूह की बहनों के समक्ष जीवन यापन का संकट उत्पन्न हो गया है, नए सेटअप के तहत सभी स्टार प्राइमरी मिडिल हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में शिक्षकों के न्यूनतम पदों में कटौती के चलते युवाओं के लिए नियमित शिक्षक के पद पर नई भर्ती के अवसर भी कम हो जाएंगे, भाजपा सरकार ने इतना बड़ा अव्यवहारिक निर्णय लेने से पहले शिक्षक संगठनो, प्रभावित वर्ग, पालक संघ, छात्र संगठन से चर्चा नहीं किया और भाजपा सरकार द्वारा इतना बड़ा निर्णय थोपने का काम किया है।प्रदेश में 58000 से अधिक शिक्षकों के पद रिक्त हैं हर महीने सैकड़ो शिक्षक रिटायर हो रहे हैं, कई वर्षों से शिक्षकों का प्रमोशन रुका हुआ है, स्थानांतरण को लेकर कोई ठोस पॉलिसी बना नहीं पाए, समयमान वेतनमान का विवाद अब तक लंबित है, ऐसे में युक्ति करण का नाम पर शिक्षकों को डरा कर वसूली करना चाहती है।ब्लॉक शिक्षा कार्यालय घेराव के दौरान पुलिस प्रशासन की बड़ी संख्या में तैयार थी, वही मौके पर तहसीलदार भी उपस्थित थे।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से, उद्योराम वर्मा जिला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण, कोमल साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग, गोपाल चतुर्वेदी अध्यक्ष नगर पालिका मंदिरहसौद, ओम प्रकाश यादव उपाध्यक्ष नगर पालिका मंदिरहसौद, रेखा राम पात्रे महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग,जीतू गुप्ता पार्षद, खिलावन निषाद पार्षद, समीर गौरी पार्षद, शुभांशु साहू जनपद सदस्य व अध्यक्ष युवा कांग्रेस विधानसभा आरंग, सत्येंद्र चेलक उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस आरंग विधानसभा, अजीत कोसले अध्यक्ष nsui आरंग विधानसभा, कृष्ण कुमार चंद्राकर, भूषण साहू जिला अध्यक्ष ओबीसी, ईश्वर पटेल अनुज मिश्रा पार्षद, पार्षद, राकेश मिश्रा पार्षद, विनीत पांडे सोशल मीडिया प्रभारी, ईश्वर जोगलेकर, सादिक बेलीन, दिनेश पप्पू तंबोली, भरत लोधी, नंदू साहू, सुखु साहू, डॉ. शत्रुहन रात्रे, अमित जलछात्रि, हेमराज बंजारे पार्षद, राकेश जयसवाल, पिंटू निर्मलकर पार्षद, पीतांबर सोनवानी पार्षद, निलेश कुमार साहू, दिनेश्वर ध्रुव, मंजू चंद्राकर, सौम्या सोनी, पोषण साहू, नरेंद्र कुमार यादव, चमन कोसले, प्रणय बनसोर, दुलेश कुमार गिलहरे, बसंत डहरिया, पुरुषोत्तम कोसले, रूपेश कोसले, अभिषेक गायकवाड, सागर मंडे, लाल दास मारकंडे, आर्यन जोशी, मोहन पटेल, श्याम नारायण सोनी, दिलीप कुमार कुर्रे, उत्तम साहू, राजेश निषाद, कमल नारायण साहू, अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    IMPORTANT NEWSHINDI NEWS KHABAR 24 INDIA NEWSBREAKING NEWS
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आरंग नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से की आत्मीय मुलाकात-की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

    October 1, 2026

    अंगना मिलन कार्यक्रम सम्पन्न-उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

    October 1, 2026

    छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने उठाई मजदूरों और वाहन संचालकों की आवाज-03 अक्टूबर को संयुक्त बैठक बुलाने की रखी माँग

    October 1, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से की आत्मीय मुलाकात-की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

    Vinod GuptaOctober 1, 202657 Views

    आरंग नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • आरंग नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से की आत्मीय मुलाकात-की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना
    • अंगना मिलन कार्यक्रम सम्पन्न-उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान
    • छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने उठाई मजदूरों और वाहन संचालकों की आवाज-03 अक्टूबर को संयुक्त बैठक बुलाने की रखी माँग
    • इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में हुआ ऑन-साइट लेवल-3 इमरजेंसी मॉक ड्रिल का सफल आयोजन
    • आरंग में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत रायपुर संभाग प्रचार यात्रा संपन्न-संत सुरभि दास महाराज ने गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने का किया आह्वान
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.