Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में आज भव्य भजन संध्या का आयोजन-पं.दीवान बिखेरेंगे सुरीली प्रस्तुतियां

    September 23, 2026

    स्कूल के बच्चों ने देखी ‘सनातन जीवन पद्धति’ प्रदर्शनी-भारतीय ज्ञान-विज्ञान से हुए रूबरू

    September 23, 2026

    ब्राह्मण पारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा गणेशोत्सव-विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»बड़ी खबर-पीएमश्री अरुंधती देवी शासकीय आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेश हेतु लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न-देखिये चयनित बच्चो के नाम
    Blog

    बड़ी खबर-पीएमश्री अरुंधती देवी शासकीय आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेश हेतु लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न-देखिये चयनित बच्चो के नाम

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMay 9, 20251 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बड़ी खबर-पीएमश्री अरुंधती देवी शासकीय
    आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेश हेतु लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न-देखिये चयनित बच्चो के नाम

    Oplus_131072

    आरंग। पीएमश्री अरुंधती देवी शासकीय आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में कक्षा पहली में रिक्त सीटों के लिए दिनांक 5 मई तक आवेदन मँगवाए गए थे,जो कि लोक शिक्षण संचनालय द्वारा निर्देशित था।साथ ही दिनांक 5 मई से 10 मई के मध्य नवीन प्रवेश हेतु प्राप्त आवेदनो की लॉटरी निकाले जाने का भी निर्देश है,जिसके लिए शाला विकास समिति के सहयोग से यह प्रक्रिया विद्यालय भवन में आज 9 मई 2025 शुक्रवार को प्रातः 9 बजे से 11बजे के मध्य प्रस्तावित थी,जो पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न करा ली गई है। जिला शिक्षा अधिकारी, रायपुर के प्रतिनिधि के रूप में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा के पर्यवेक्षण में यह प्रक्रिया सम्पन्न हुई,उन्होंने इसे सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्राचार्य हरीश शर्मा, उनके स्टॉफ एवं एसमडीसी सदस्यों को बधाई दी और कहा कि पीएम श्री अरुंधती देवी उत्कृष्ट विद्यालय, आरंग न सिर्फ नगर में बल्कि पूरे प्रदेश में प्रतिष्ठित विद्यालय बन चुका है जहां पर प्रवेश पाने के लिए प्रतिवर्ष विद्यार्थियों की होड़ लगी रहती है ये हम सब के लिए गौरव का विषय है। शाला विकास समिति के अध्यक्ष खिलेश धुरन्धर ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों,पालकों एवं नागरिकों को इसकी सूचना दी गई थी और अधिक से अधिक संख्या में पालक एवं नागरिक इस प्रकिया में शामिल हुए जिससे पूरी पारदर्शिता के साथ इसे सम्पन्न कराया गया जिसकी सूचना तहसील कार्यालय के सूचना पटल, जनपद पंचायत के सूचना पटल तथा नगर पालिका के सूचना पटल पर भी चस्पा की जा रही है। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों के पालकों को बधाई दी। प्राचार्य हरीश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा पहली के लिए कुल 138 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुए है जिसमे से 2 आवेदन रद्द माने गए है इसके साथ महतारी दुलार योजना एवं सुशासन तिहार योजना के तहत प्राप्त आवेदनों प्राथमिकता दी जानी थी, शासन द्वारा स्थापित मानकों के आधार पर लॉटरी प्रकिया करा ली गई है। चयनित बच्चों के अभिभावकों से अपील है एक सप्ताह के भीतर आवश्यक दस्तावेज जमा करें, तय समय सीमा के भीतर दस्तावेज जमा न करने की स्थिति में एडमिशन खारिज हो सकता है। इस दौरान उप प्राचार्य आकाश विश्वास एवं एचएम कनकलता वर्मा सहित समस्त स्टॉफ उपस्थित थे।विकास पाठक,गौरव वर्मा,यश प्रधान एवं आकाश शर्मा आदि स्टॉफ एडमिशन सेल से जुड़े समस्त कार्यों में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दिए।देखिये चयनित बच्चो के नाम—तीक्षा धीवर, प्रियांशी देवांगन, चाहत गायकवाड़, झरना सोनकर,ख़ुशी यदु ,कुमारी प्रज्ञा राय, मानसी धनखड़, नोकिता साहू, चित्रांशी लोधी, देवांशी निषाद, टिया साहू, रियांशी विश्वकर्मा, जानवी साहू, जैस्मिन बंजारे, प्रिया बघेल, अनुप्रिया, लावण्या मिरी, नायरा जांगड़े खुशबू घृतलहरे, नव्या साहू, मौरवी लोधी, ख़ुशी वैष्णव, वैभवी साहू, भाग्यश्री टोंडरे, अलका सोनकर, नोमेश कुमार साहू, सिद्धार्थ सोनी, तारांश जलछत्री, आर्यनाथ कुमार साहू, लव्यांश जोशी, दिव्यांश साहू, प्रणय निषाद,नव्या चंद्राकर, चंद्रेश सोनकर, वाणीश्री साहू, भाविका साहू,विंक्षाश लोधी, चहक साहू, काव्या यादव, खुशांक साहू, रुद्रांशी लोधी, पियांशी साहू, प्रियांशी निषाद, लियांश चंद्राकर, मोक्षदा पाठक के नाम शामिल है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आरंग में आज भव्य भजन संध्या का आयोजन-पं.दीवान बिखेरेंगे सुरीली प्रस्तुतियां

    September 23, 2026

    स्कूल के बच्चों ने देखी ‘सनातन जीवन पद्धति’ प्रदर्शनी-भारतीय ज्ञान-विज्ञान से हुए रूबरू

    September 23, 2026

    ब्राह्मण पारा में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा गणेशोत्सव-विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

    September 23, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में आज भव्य भजन संध्या का आयोजन-पं.दीवान बिखेरेंगे सुरीली प्रस्तुतियां

    Vinod GuptaSeptember 23, 202688 Views

    आरंग में आज भव्य भजन संध्या का आयोजन-पं.दीवान बिखेरेंगे सुरीली प्रस्तुतियां आरंग | श्री वक्रतुंड…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.