Blog

बड़ी खबर-भाजयुमो का आज आरंग में बड़ा प्रदर्शन-राजीव भवन का करेंगे घेराव-जलाएंगे इनका पुतला..

बड़ी खबर-भाजयुमो का आज आरंग में बड़ा प्रदर्शन-राजीव भवन का करेंगे घेराव-जलाएंगे इनका पुतला..

आरंग।भाजयुमों द्वारा 18 अप्रेल को आरंग में कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन का घेराव कर सोनिया, राहुल गांधी का पुतला दहन किया जायेगा। आरंग मंडल के भाजयुमो अध्यक्ष वेद प्रकाश देवांगन के उक्त जानकारी देते हुए बताया कि भाजयुमों राष्ट्रीय नेतृत्व के आहवान् पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला रायपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष फनेंद्र वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय घेराव व सोनिया, राहुल गांधी का पुतला दहन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि नेशनल हेराल्ड मनी लांन्ड्रिग घोटाला मामले में ईडी द्वारा सोनिया गाँधी व राहुल गांधी व कांग्रेशीयों पर PMLA के तहत चार्जशीट दाखिल किया गया हैं जिसमें इन्होने देश को लगभग 750 करोड़ भष्ट्राचार घोटाला किया हैं, इस भष्ट्राचार के विरोध में भाजयुमों द्वारा पूरे देश में कांग्रेस कार्यालय घेराव व पुतला दहन का कार्यक्रम किया जायेगा।इस भष्ट्राचार के विरोध में आज 18 अप्रेल को दोपहर 03 बजे सभी कार्यकर्त्ता विधायक कार्यालय में एकत्रित होकर आरंग के कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुचेंगे। वहाँ कांग्रेस कार्यालय का घेराव करेंगे उसके बाद सोनिया गांघी और राहुल गांघी का पुतला दहन किया जायेगा।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button