Blog

डॉ. संदीप जैन ने प्रचंड मतों से विजयी दिलाने पर जताया नगर की जनता का आभार-कहा नगर की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना ही पहला लक्ष्य

डॉ. संदीप जैन ने प्रचंड मतों से विजयी दिलाने पर जताया नगर की जनता का आभार-कहा नगर की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना ही पहला लक्ष्य

आरंग। भारतीय जनता पार्टी आरंग द्वारा 09 मार्च को शपथ ग्रहण कार्यक्रम के उपरांत नगर की जनता का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया। जिस प्रकार से नगरीय निकाय चुनाव में आरंग नगर की जनता ने अपना भरोसा व विश्वास जताते हुए नगर में भाजपा का सरकार बनाया। अध्यक्ष पद पर डॉ संदीप जैन को लगभग 3500 से अधिक मतों से विजयी दिलाया ,साथ ही 17 वार्डो में से 10 वार्डो पर भाजपा के पार्षद प्रत्याशीयो को चुनते हुए जीत दिलाया था। क्षेत्र के विधायक व उपाध्यक्ष अनु.जाति विकास प्राधिकरण गुरु ख़ुशवंत साहेब के निवेदन व अपील पर नगर की जनता ने अभूतपूर्व समर्थन व सहयोग प्रदान कर भाजपा के पक्ष में मतदान किया तथा विष्णु के सुशासन वाली भाजपा सरकार पर तथा विधायक गुरु ख़ुशवंत के नेतृत्व पर व उनके द्वारा किए गए विकास कार्यो पर जनता जनार्दन के अपना मुहर लगा दिया था।धन्यवाद व आभार प्रदर्शन के इस कार्यक्रम में संगीत व कला क्षेत्र में भी रुचि रखने वाले नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने जनता के निवेदन पर देशभक्ति गीत गाकर जनता को पुनः प्रणाम करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।सभी नवनिर्वाचित पार्षदो ने भी वार्डो में पूरे तन्मयता के साथ जनता की सेवा करने का संकल्प लेते हुए धन्यवाद एवम आभार व्यक्त किया।इस दौरान क्षेत्रीय विधायक व उपाध्यक्ष अनु.जाति विकास प्राधिकरण गुरु खुशवंत साहेब, महासमुंद लोकसभा पूर्व सांसद व चुनाव प्रभारी आरंग नगर पालिका चंदुलाल साहू, भाजपा रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्याम नारंग, पूर्व विधायक संजय ढीढी, जिला महामंत्री व समोदा नगर पंचायत अध्यक्ष छोटेलाल सोनकर,वरिष्ठ भाजपा नेता अंजय शुक्ला, कृष्णकुमार भारद्वाज,चुनाव सहप्रभारी महेश अग्रवाल, जिला मंत्री अभिषेक राजा तंबोली, आरंग मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू,महामंत्री द्वय अशोक चन्द्राकर, चम्मन साहू,खरोरा नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी, नव निर्वाचित अध्यक्ष संदीप जैन ,सभी भाजपा पार्षद सहित भाजपा के प्रदेश ,जिला व मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button